हिमाचल जाने से पहले राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख से क्यों मिले पीएम मोदी

Updated on 05-11-2022 05:08 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। आज कांग्रेस पार्टी हिमाचल में अपना घोषणापत्र जारी करेगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल में चुनावी बिगुल फूंकने से प्रधानमंत्री मोदी पंजाब जाएंगे और अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। मामले के जानकार मानते हैं कि पीएम मोदी का हिमाचल पहुंचने से पहले बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात के बड़े सियारी मायने हैं, क्योंकि पंजाब चुनाव से पहले भी पीएम ने ढिल्लों से मुलाकात की थी। बाबा गुरिंदर का पंजाब ही नहीं हिमाचल में भी गहरा प्रभाव है। 

12 नवंबर को हिमाचल की सभी 68 सीटों पर वोटिंग होनी है और 8 दिसंबर को नतीजे आने हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल में दो जगहों पर जनसभाएं संबोधित करने वाले हैं। लेकिन, हिमाचल पहुंचने से पहले वे पंजाब के अमृतसर में राधास्वामी सत्संग डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात को सीधे तौर पर चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीएम मोदी ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भी ढिल्लों से मुलाकात की थी। अब हिमाचल चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की ढिल्लों से मुलाकात के भी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

हिमाचल के हर जिले में अनुयायी
राधा स्वामी डेरे की स्थापना साल 1891 में बाबा जैमल जी ने की थी। पंजाब के अमृतसर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास एक आध्यात्मिक केंद्र है। इसके देश और दुनिया में करोड़ों अनुयायी हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में भी राधा स्वामी सत्संग के अनुयायियों की कमी नहीं है। अकेले हिमाचल प्रदेश में इनकी संख्या पांच लाख के करीब है। राधा स्वामी सत्संग डेरे के हिमाचल के हर जिले में अनुयायी है।

हिमाचल के हर कोने में सत्संग भवन, हमीरपुर में चैरिटी अस्पताल
ब्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के हमीरपुर जिले के भोटा में अस्पताल है। इसके अलावा शिमला समेत हर कोने में सत्संग भवन मौजूद हैं। आजादी से पहले से यहां तब के डेरा प्रमुख बाबा सावन सिंह प्रचार के लिए पैदल आते थे। आजादी के बाद बाबा जगत सिंह, बाबा चरण सिंह व फिर गुरिंदर सिंह ढिल्लों यहां आ रहे हैं।

पॉलिटिकल इंपेक्ट
वैसे राधा स्वामी सत्संग डेरा ने कभी भी किसी चुनाव में किसी पार्टी का समर्थन नहीं किया लेकिन, पहले पंजाब चुनाव से पहले और अब हिमाचल चुनाव से पहले डेरा प्रमुख की नेताओं से मुलाकात के बड़े सियासी मायने हैं। पंजाब चुनाव से पहले सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात कर आशीर्वाद मांगा था। 

इस बार हिमाचल चुनाव में हालांकि ओपिनियन पोल के बाद भाजपा की जीत के आसार लग रहे हों लेकिन, पार्टी को कसर नहीं छोड़ना चाहती। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.