क्लासेन के शतक के आगे क्यों 'विराट' है कोहली की सेंचुरी, समझें एक-एक पॉइंट

Updated on 19-05-2023 10:03 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों की बल्लेबाजी सातवें आसमान पर रही। इसकी वजह विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन रहे। दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी टीम के लिए शतक ठोका। दोनों की पारियां लाजवाब थी। जहां क्लासेन ने 203 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। वहीं विराट ने 158 के स्ट्राइक रेट से पूरे 100 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। क्लासेन और विराट की पारियां अपनी-अपनी टीम के लिहाज से जबरदस्त रहीं। लेकिन अगर दोनों की पारी की एक दूसरे से तुलना की जाए, तो विराट का शतक क्लासेन से थोड़ा अधिक बेहतर था। क्यों? आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
कैसे विराट कोहली का शतक था क्लासेन के शतक से बेहतर?
पहले हम बात करते हैं हेनरिक क्लासेन के सेंचुरी के बारे में, क्लासेन जब बल्लेबाजी करने आए थे तो हैदराबाद के सिर्फ 28 रन पर ही दो विकेट गिर गए थे। उसके बाद हेनरिक ने वहां से हैदराबाद की पारी को बखूबी संभाला और आगे तक लेकर गए। इसी कड़ी में उन्होंने सेंचुरी भी जड़ी। लेकिन यह हैदराबाद के लिए करो या मरो वाला मैच नहीं था। हैदराबाद पहले ही आईपीएल 2023 से बाहर हो गई है। तो क्लासेन बिना किसी दिक्कत के अपना नेचुरल गेम खेल सकते थे। साथ ही पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज पर इतना प्रेशर नहीं होता। उन्हें इस बात की बिल्कुल टेंशन नहीं होती कि उन्हें इस ओवर में इतने रन निकालने ही निकालने हैं।अब एक बार नजर डालें विराट कोहली के शतक पर तो, विराट जब बल्लेबाजी करने आए थे तो आरसीबी के सामने 187 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य था। बता दें कि रन चेज के दौरान बल्लेबाजों पर अधिक प्रेशर होता है। उन्हें टारगेट को दिमाग में रखकर हर ओवर में उस तरह से रन निकालने होते हैं। ऐसे में चेज के दौरान अंडर प्रेशर शतक लगाना अपने आप में बड़ी बात होती है। इतना ही नहीं बल्कि यह बैंगलोर के लिए डू और डाई मैच था और सबको विराट से काफी उम्मीदें थी। ऐसे में विराट पर रन बनाने का डबल प्रेशर था।

आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर पूरी तरह से विराट कोहली, फाफ डुप्लिसिस और ग्लेन मैक्सवेल के ऊपर टिका हुआ है। यह हमें इस पूरे सीजन में देखने को मिला है। ऐसे में विराट इस बात से भी अवगत होंगे कि अगर वह जल्दी आउट हो गए तो कहीं ना कहीं टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। तो देखा जाए तो विराट हर जगह से दबाव में थे। लेकिन असली खिलाड़ी वही होता है जो प्रेशर में परफॉर्म कर सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.