जसप्रीत बुमराह और एमएस धोनी की ही क्यों? घनघोर अंधेरे को चीरने वाले मोहित शर्मा भी रोल मॉडल हैं!

Updated on 15-04-2023 09:58 PM
क्रिकेट खेल के मैदान में अक्सर दिग्गजों को ही क्यों आदर्श मान लिया जाता है? युवा खिलाड़ी हो या फैंस, हर किसी को महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली या जसप्रीत बुमराह से प्रेरणा लेने की बात कही जाने लगती है और इसमें कुछ गलत भी नहीं है। आखिर हर कोई इस दुनिया में कामयाब होना चाहता है और हर कोई कामयाबी के सबसे बड़े रोल मॉडल में ही अपनी कहानी को नई दिशा देना चाहता है।

सफलता के बाद असफलता और नाकामी से उबरकर कमबैक


लेकिन, नाकामी के दौर में कैसे खुद को संभाला जाय और वापसी की जाए, ये भी काफी अहम होता है। फर्श से अर्श पर पहुंचने के बाद जब कोई फिर फर्श को स्पर्श करता है तो वहां से वापसी करना अंधेरे को चीरने के बराबर होता है। ऐसे हालात में ज्यादातर लोग या तो नशे का शिकार हो जाते हैं, गुमनामी को कबूल कर लेते हैं या फिर कोई बहुत ज्यादा निराश होकर खुदकुशी का रास्ता भी चुन लेते हैं। कामयाब होने के बाद जब नाकामी मिलती है तो उसे झेलना हर किसी के बूते की बात नहीं होती है और इसलिए आज के दौर में जीवन के हर क्षेत्र में मेंटल हेल्थ यानी कि अपने मन को हमेशा दुरुस्त रखने की वकालत की जा रही है।

मोहित शर्मा के संघर्ष की कहानी कमबैक करना सिखाती है


इसी संदर्भ में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहित शर्मा रॉल मॉडल हैं। करीब दो साल तक आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेलने वाले मोहित शर्मा ने अपनी टीम गुजरात के लिए इस साल पहला मैच जब खेला तो वो मैन ऑफ द मैच बने। लेकिन, मीडिया में मैन ऑफ द मैच से ज्यादा चर्चा रही कि वो पिछले साल नेट बॉलर थे। दरअसल, सही मायनों में देखा जाए तो मैन ऑफ द मैच से बड़ी बात थी मोहित का नेट बॉलर बनना। आखिर हममें से कितने लोगों में ये दम होता कि भारत के लिए वर्ल्ड कप (ऑस्ट्रेलिया में 2015) खेलने का या फिर 2014 में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज होने के बावजूद अपने अहम को अहमियत नहीं देना?

कभी 6.5 करोड़ कमाते थे, फिर जीरो और उसके बाद की वापसी


इस साल मोहित शर्मा गुजरात के लिए सिर्फ 50 लाख की बेस प्राइस में खेल रहे हैं और एक वक्त ऐसा भी रहा है जब वो 6.5 करोड़ रुपये सालाना भी आईपीएल से कमाई कर चुके हैं। मोहित भी मध्य-वर्गीय परिवार से आते हैं और उनके लिए आसान रास्ता होता कि वो आराम से घर पर बैठते या फिर किसी भी चैनल में कमेंट्री कर रहे होते। लेकिन, मोहित ने बेहद मुश्किल रास्ता चुना। उन्होंने खुद को कहा कि उनको क्रिकेट खेलने से लगाव है और अगर इसका मतलब नेट पर ही गेंदबाजी करना है तो वही सही और इसलिए गुजरात के कोच आशीष नेहरा के कहने पर वो पिछले साल इस भूमिका में भी खुद को सहज महसूस करते रहे।

पूरे मामले को कुछ यूं समझिए


अगर मैं मीडिया के फील्ड का उदाहरण दूं तो एक बार जब आप स्थापित रिपोर्टर बन जाते हैं तो फिर दोबारा इंटर्नशिप के बारे में सोच भी नहीं सकते। अगर राजनीति का उदाहरण दूं तो एक बार सांसद बनने के बाद आप फिर से एक सामान्य कार्यकर्ता बनने के बारे सोच भी नहीं सकते। हर अलग-अलग फील्ड में आप ऐसी तुलना कर सकते हैं। लेकिन, मोहित ने अपवाद के तौर पर ये साबित किया है कि जिस पेशे को आप पसंद करते हैं, जिसकी पहली सीढ़ी को छूते हुए आपने शीर्ष को भी देखा है तो कभी जिंदगी के सफर में फिर से पहली सीढ़ी को छूने की नौबत आए तो उससे परहेज क्यों? आखिर फिर से फर्श से अर्श पर पहुंचने का सपना तो देखा जा सकता है जो मोहित ने इस साल मैन ऑफ द मैच लेने के बाद किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.