सूडान की जंग से क्यों छूट रहे हैं दुनिया के पसीने? समझें क्या है पूरा मामला

Updated on 25-04-2023 07:12 PM
अफ्रीकी देश सूडान में सेना और पैरामिलिट्री RSF ने मिलकर काउंसिल गवर्नमेंट बनाई है। सेना की अगुआई जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान के हाथ है। वह ही काउंसिल गवर्नमेंट की अगुआई भी कर रहे हैं। वहीं, पैरामिलिट्री की अगुआई जनरल मोहम्मद हमदान डगलो के हाथ है। जनरल डगलो सरकार में डिप्टी हैं। वहां RSF के 10 हजार सैनिकों का सेना में विलय होना है, जिसके बाद देश में सिविलियन रूल लागू होगा। विवाद यह है कि विलय के बाद अगुआई कौन करेगा। सेना या पैरामिलिट्री? कारण से 15 अप्रैल को फिर से जंग शुरू हुई है। इस बीच कई सीजफायर का ऐलान भी हुआ, लेकिन नाकाम रहा। जब तक जनरल बुरहान या जनरल डगलो बातचीत की टेबल पर नहीं आते, तब तक सूडान की जनता को हिंसा का नया दौर देखना होगा।
  1. क्या सोने का भंडार बना अभिशाप?
    पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में सबसे बड़ा सोने का भंडार सूडान में है। साल 2022 में ही सूडान ने 41.8 टन सोने के निर्यात से 2.5 अरब डॉलर कमाए थे। देश के सबसे मुनाफे वाली सोने की खदानों पर पैरामिलिट्री RSF का कब्जा है, जो अपनी गतिविधियों के लिए सोने को खार्तूम सरकार के साथ पड़ोसी मुल्कों को भी बेचते हैं। सेना की आंखों में यह खटक रहा है।
  2. भारत के लिए क्यों है चिंता की बात?
    सूडान में 4000 भारतीय या भारतवंशी हैं। हिंसा के बीच उनकी सुरक्षा और वहां से सुरक्षित निकासी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। सूडान में विशेष रूप से तेल क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण आर्थिक हित हैं। सूडान भारत के लिए कच्चे तेल का प्रमुख सप्लायर भी है। इस देश में अस्थिरता संभावित रूप से भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बाधित कर सकती है। चूंकि भारत अफ्रीका में शांति स्थापित करने के प्रयासों में सक्रिय रूप से लगा है। ऐसे में सूडान में अस्थिरता भारत के इन प्रयासों में बाधा बन सकती है और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
  3. अफ्रीका के पड़ोसी मुल्कों का क्या दांव पर है?
    सूडान की सीमा सात देशों इजिप्ट, इथियोपिया, लीबिया, चाड, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, इरीट्रिया और साउथ सूडान से लगती है। कई जानकारों का कहना है कि सूडान की हिंसा पड़ोसी मुल्कों को भी चपेट में ले सकती है, जो पहले से ही आंतरिक संघर्षों में उलझे हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा हो रही है। चाड पहले ही तख्तापलट की आशंका और शरणार्थी संकट से जूझ रहा है। वहां सूडान से भी 20 हजार लोग पहुंचे हैं। इजिप्ट का सूडान की सेना से करीबी नाता है। इजिप्ट और सूडान ने नील नदी में बांध बनाकर इथियोपिया के लिए नदी का प्रवाह प्रभावित किया है और इसलिए इथियोपिया इसके खिलाफ है। नवीनतम संघर्ष ने सूडान में इस साल जुलाई में प्रस्तावित आम चुनाव पर आशंका के बादल छा गए हैं।
  4. संयुक्त अरब अमीरात क्यों है चिंतित?
    सूडान से साउथ सूडान के अलग होने पर 75% तेल संसाधन भी इस देश के हाथ से चले गए। तब सूडान ने विदेशी निवेशकों को लुभाया, इनमें सबसे अहम संयुक्त अरब अमीरात था। इसने सूडान में खेती में भारी निवेश किया। हॉर्न ऑफ अफ्रीका में अपने प्रभाव के इस्तेमाल के लिए भी यूएई ने इस मौके को भुनाया। पैरामिलिट्री से दोस्ताना संबंध बनाए। इस कारण से RSF ने हजारों लड़ाके ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों के खिलाफ जंग में UAE की मदद को भेजे। बदले में मिली बड़ी रकम से जनरल डगलो ने अपनी पैरामिलिट्री को मजबूत किया।
  5. रूस और इस्राइल भी हैं परेशान?
    रूस सूडान के पोर्ट सूडान में बड़े नौसैनिक अड्डे को बनाना चाहता है, जो दुनिया का सबसे व्यस्त और विवादित समुद्री रास्ता है। इस बारे में रूस वहां की सैनिक सरकार से समझौते के बेहद करीब है। रूस के मिलिशिया लड़ाके वैग्नर समूह के भी हित हैं, जो सूडान के सोने और यूरेनियम भंडारों में हिस्सेदारी रखते हैं। देश के अशांत दारफुर इलाके में ये लड़ाके भी भेजते हैं। वहीं, इस्राइल अपने कट्टर दुश्मन ईरान के खिलाफ राजनीतिक और सैनिक मोर्चा बनाने में सूडान का समर्थन चाहता है। साल 2020 में दोनों देशों ने इस पर सहमति जताई थी। पिछले साल इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने पैरामिलिट्री के चीफ से मिलने के लिए यहां का दौरा भी किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.