पिछले 2 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में ही क्यों चोक कर रही है टीम इंडिया 3 बातों में समझें

Updated on 23-09-2023 04:27 PM
नई दिल्ली: 5 अक्टूबर से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने जा रहा है। एक दशक के बाद वनडे वर्ल्ड कप एक बार फिर भारत लौटा है। पिछली बार जब 2011 में विश्व कप का आयोजन भारत में हुआ था तो टीम इंडिया ही चैंपियन बनी थी। इस बार भी फैंस को अपनी टीम से यही उम्मीद होगी।

हालांकि 2011 के बाद हुए दोनों वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया। 2015 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया से 95 रन की हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन से हराया था। पिछली दो बार से भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में तो शानदार प्रदर्शन करती है। लेकिन सेमीफाइनल में आकर चोक कर देती है। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? आइये समझते हैं।

अधिक दबाव लेना

नॉकआउट मुकाबलों में भारतीय टीम को अक्सर ज्यादा दबाव लेते हुए देखा गया है। वह सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में अपने ऊपर हद से ज्यादा दबाव ले लेते हैं। इसकी वजह है कि वह अपना बेस्ट नहीं दे पाते। 2015, 2019 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी यही देखने को मिला। टीम इंडिया बहुत जल्दी अपने हथियार डाल देती है और पैनिक करने लगती है।

टॉप और मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप होना

2015 के आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 329 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को अच्छी शुरुआत भी दिलाई थी। लेकिन 78 रन पर भारत का पहला विकेट गब्बर के रूप में गिरने के बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। विराट कोहली, सुरेश रैना पूरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप हो गया। धोनी का साथ कोई दे नहीं पाया। इसके चलते टीम 233 रन पर ही ऑल आउट हो गई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के सामने 240 रन का टारगेट था। लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक। किसी के बल्ले से रन नहीं निकले। एक समय भारत के 24 पर 4 आउट थे। इसके बाद रविंद्र जडेजा और एमएस धोनी ने भारत की उम्मीदें जगाई रखीं। लेकिन उनके आउट होने के बाद भारत 221 पर सिमट गई और 221 रन से मैच हार गई।

स्पिनर्स का ना चलना

टीम इंडिया के स्पिनर्स उनकी सबसे बड़ी जान है। अगर वह नहीं चलते तो भारतीय टीम पर इसका काफी फर्क पड़ता है। 2015 और 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में यही देखने को मिला। 2015 के विश्व कप में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर 20 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लिया था और 98 रन दिए थे।

वहीं 2019 के वर्ल्ड कप में रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने मिलकर 20 ओवर में 96 रन देकर सिर्फ 2 विकेट लिए थे। ऐसे में भारतीय स्पिनर्स का ना पर्फॉर्म करना भारतीय टीम को दिक्कत देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.