क्यों कछुए और खरगोश वाली कहानी से भी बढ़कर है पुजारा की टेस्ट यात्रा?

Updated on 16-02-2023 07:12 PM
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा में विनोद खन्ना, विनोद मेहरा, शशि कपूर, धर्मेंद्र और ऋषि कपूर कुछ ऐसे कलाकार रहें हैं जो बेहद उम्दा होने के बावजूद वो शोहरत और वाहवाही दर्शकों से नहीं लूट पाए जिसके वो शायद असली हकदार थे। इसके पीछे की मुख्य वजह रही कि इन कलाकारों का कई फिल्मों में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ कामयाब जोड़ी बनाना. फिल्मों के हिट होने से जोड़ी को कुछ समय तक सिनेमा-प्रेमी याद ज़रुर रखते थे लेकिन लंबी रेस में उस फिल्म के हिट होने में सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम याद रखा जाता था जो है अमिताभ बच्चन का।


भारतीय क्रिकेट में या यूं कहें कि टेस्ट क्रिकेट में पिछले डेढ़ दशक में चेतेश्वर पुजारा के साथ भी ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों के बीच पुजारा को कभी वो सुर्खियां नहीं मिली जिसके वो हकदार रहें हैं. लेकिन,ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब वह दिल्ली में अपना 100वां टेस्ट खेल रहें हैं, जिससे उन्होंने एक बार फिर कछुए और खरगोश वाली कहानी को नई पीढ़ी के सामने में नए तरीके से उदाहरण के तौर पर पेश करने की कोशिश की है। अपने करियर में पुजारा को अक्सर उनके स्ट्राइक रेट को लेकर कोसा गया, दबी जुबान में आलोचना की गई, टीम से ड्रॉप भी किया गया लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी। जैसा कि उनके साथी रविचंद्रन अश्विन ने एक शानदार लेख में लिखा है कि पुजारा बेहद ज़िद्दी किस्म के हैं और अपनी मजबूती को कभी भी छेड़ते नहीं है।
    अश्विन को लगता है कि पुजारा शायद वन-डे क्रिकेट भी बेहतरीन तरीके से खेल सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत टेस्ट क्रिकेट पर फोकस किया। अगर आप अमेरिका की मशहूर कंपनी गैलप के सर्वे पर आधारित किताब स्ट्रैंथ फाइंडर को पढ़ेंगे तो ये पाएंगे कि दुनिया में ज्यादातार लोग अपनी कमियों पर ध्यान देतें हैं और उसे बेहतर करने में अपनी ऊर्जा खर्च कर देते हैं जबकि सबसे कामयाब लोगो अपने मजबूत पहलू और मजबूत करते चले जातें हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के 19 शतक इसी बात का गवाह हैं।

    जब रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ी 100 टेस्ट नहीं खेल पाए और पुजारा सिर्फ कोहली के बाद मौजूदा पीढ़ी के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बनने जा रहें है जिन्होनें यह कारनामा किया है तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आने वाले वक्त में भारतीय क्रिकेट को कोहली और रोहित की तरह स्ट्रोक्स प्लेयर्स वैसे ही मिल जाएंगे जैसे कि तेंदुलकर और सहवाग के बाद हुआ लेकिन जिस तरह से द्रविड़ के बाद नई दीवार के तौर पर पुजारा मिले वैसी दीवार भारतीय क्रिकेट को भविष्य में मिलना शायद नामुमकिन हो। इसलिए पुजारा के करियर का जश्न मनाए क्योंकि अब क्रिकेट ने ऐसे खिलाड़ी देने बंद कर दिए हैं।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.