खुद को MS Dhoni का 'अवतार' क्यों बता रहे हैं हार्दिक पंड्या, इस बयान से समझिए

Updated on 02-02-2023 06:43 PM
अहमदाबाद: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में रिकॉर्ड 168 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही उसने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। आखिरी मैच के हीरो रहे हार्दिक पंड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। सेंचुरी जड़ने वाले शुभमन गिल को मैन ऑफ द मैच और हार्दिक को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मैच के बाद एक सवाल के जवाब में अपनी तुलना पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कर दी।
हार्दिक ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड पर भारत की 2-1 से सीरीज जीत के बाद कहा, 'देखिए, ईमानदारी से कहूं तो मैंने हमेशा छक्के मारने का आनंद लिया है, लेकिन मुझे विकसित होना है और यही जीवन है। मैं टीम के भरोसे पर खरा उतरना चाहता हूं। मैं बताना चाहता हूं कि मैं मैदान पर हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह शायद मुझे अपना स्ट्राइक रेट कम करना होगा या अपने को परिस्थिति के हिसाब से ढालना होगा।'

उन्होंने धोनी की भूमिका औेर उनकी जगह लेने के बारे में कहा, 'मुझे इस भूमिका को निभाने में कोई आपत्ति नहीं है, जो कभी माही (धोनी) निभाते थे। मुझे लगता है कि उस समय मैं युवा था और आक्रामक शॉट खेल रहा था। लेकिन अब जब से वह चले गए हैं। वह जिम्मेदारी किसी को उठानी होगी। यह स्वाभाविक रूप से है मेरे पास आ गई है तो इसे मैं उठना चाहता हूं। यह टीम के लिए भी शानदार रहेगा।' बता दें कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले धोनी ने कई बड़े मैच लोअर ऑर्डर में खेलते हुए भारत को जितवाए थे।
हार्दिक ने मैच में अच्छी तरह से सेट शुभमन गिल को बड़े शॉट लागने की छूट दी। हार्दिक ने खुद 176.47 की स्ट्राइक रेट के साथ पारी को समाप्त किया, जो कहीं से भी कम नहीं थे। हार्दिक नियमित रूप से जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में पावरप्ले में भारत के लिए कठिन ओवरों में गेंदबाजी कर रहे हैं। हार्दिक ने पावरप्ले में 12 ओवर फेंके हैं, जिसमें दो विकेट झटके हैं, जबकि 86 रन दिए हैं। यहां तक कि हाल के इंदौर वनडे में भी जब भारत ने अपने प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया था हार्दिक ने नई गेंद से स्विंग कराई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.