क्यों सरेआम हाथापाई पर आमदा हैं एलन मस्क - मार्क जुकरबर्ग, केज फाइट या बिजनेस का नया फंडा

Updated on 08-08-2023 02:39 PM
नई दिल्ली: ट्विटर यानी एक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग आपस में भिड़ने वाले हैं। दोनों के बीच केज फाइट होने वाली है। दोनों पिंजरे में बंद होकर आपस में भिड़ने वाले हैं। इस फाइट की लाइव स्ट्रीमिंग एक्स पर होने वाली है। इस फाइट से ठीक पहले एलन मस्क सर्जरी करवाने वाले हैं। 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने कहा कि उन्हें मेटा के सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के साथ प्रस्तावित 'केज-फाइट' (पिंजरे में होने वाले मुकाबले) से पहले सर्जरी कराने की जरूरत पड़ सकती है। प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में शुमार मस्क और जुकरबर्ग ने संभावित व्यक्तिगत मुकबले पर जून में सहमति दी थी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह मुकाबला वास्तव में होगा लेकिन दोनों कारोबारी सोशल मीडिया मंच के जरिए इस 'केज-मैच' को लेकर लोगों की दिलचस्पी को बढ़ा रहे हैं।

मस्क ने रविवार को कहा था कि जुकरबर्ग के साथ उनके संभावित व्यक्तिगत मुकाबले का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर होगा। वहीं, मेटा के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने मस्क के साथ प्रस्तावित 'केज-फाइट' के बारे में बताने के लिए सोमवार को 'थ्रेड्स' का सहारा लिया। बाद में मस्क ने कहा कि एक पूर्व निर्धारित एमआरआई तथा सर्जरी की आशंका को देखते हुए इस लड़ाई की तारीख अभी तय नहीं है।

उन्होंने रविवार रात को कहा कि मुझे अपनी गर्दन और पीठ के ऊपरी हिस्से का एमआरआई कराना है। मुकाबले से पहले सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। इस सप्ताह पता चलेगा कि क्या होता है। मस्क और जुकरबर्ग के बीच मुकाबले की बातें तब शुरू हुईं, जब एक्स का स्वामित्व रखने वाले मस्क ने 'थ्रेड्स' नाम से ट्विटर का एक नया प्रतिद्वंद्वी उतारने संबंधी मेटा (फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी) के ट्वीट का जवाब दिया था। उन्होंने (मस्क ने) कोई विकल्प नहीं होने के चलते विश्व के--विशेष रूप से जुकरबर्ग के अधीन होते चले जाने पर नाखुशी प्रकट की थी, लेकिन तभी एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने मस्क को जुकरबर्ग के जिउ जित्सु प्रशिक्षण के बारे में मजाक में चेतावनी दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.