विराट और रोहित पर चुप्पी क्यों साधा है BCCI, क्या टी-20 से कट गया इन दोनों का पत्ता? मिल गया सबूत

Updated on 15-01-2023 05:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 13 जनवरी, शुक्रवार को देर शाम एक साथ तीन-तीन टीमों की घोषणा की। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 के साथ ऑस्ट्रेलिया के साथ फरवरी में बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम को चुना गया है। हालांकि बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद से उसके सामने कई तरह के सवाल भी उठ खड़े हुए हैं। सवाल यह उठता है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने जो सवाल है उसका जवाब आखिर कौन देगा।
भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टी20 सीरीज के लिए एक तरफ जहां पृथ्वी साव को टीम में शामिल किया गया है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धाकड़ बल्लेबाज स्क्वाड में नहीं है। वहीं हार्दिक पंड्या को फिर से टीम की कप्तानी दी गई है।ऐसे में अब इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या टी20 टीम से विराट और रोहित का पत्ता कट गया है और टीम मैनेजमेंट इस फॉर्मेट को एक नई दिशा में लेकर बढ़ना चाह रही है। इन दोनों खिलाड़ी को टी20 टीम से क्यों बाहर रखा गया है इस पर बीसीसीआई ने किसी तरह की सफाई नहीं दी है।

अक्षर और राहुल के टीम से बाहर रहने पर BCCI ने बताया कारण

एक तरफ बीसीसीआई अक्षर पटेल और केएल राहुल को लेकर एक बयान जारी कर यह बताता है कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम से बाहर क्यों रखा गया है। दरअसल अक्षर और राहुल पारिवारिक कारणों से इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं और बीसीसीआई ने इस बारे में बताया है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को लेकर भी बोर्ड ने कहा है कि उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा कि उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया जाता है या नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.