पाकिस्तान की हार के बाद भारत को क्यों है जिम्बाब्वे से सावधान रहने की दरकार

Updated on 29-10-2022 07:17 PM

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक छोटी टीमों ने कई बड़े उलटफेर किए हैं। पहले राउंड में जहां नामीबिया ने श्रीलंका को मात दी थी, वहीं एसोसिएट टीमों से हारने के बाद वेस्टइंडीज सुपर-12 तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उलटफेर का यह सिलसिला सुपर-12 में भी जारी रहा। ग्रुप-1 में जहां आयरलैंड ने इंग्लैंड को पटखनी दी, वहीं लो स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया। ऐसे में अब हर बड़ी टीम को इन कम आंके जाने वाली टीमों से सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम्बाब्वे के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बड़ी टीमों को सतर्क रहने के लिए आगाह कर दिया था?

जी हां, पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की एतिहासिक जीत के बाद कप्तान ब्रैड इवांस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था 'यदि आपके पास 11 आक्रामक खिलाड़ी हैं, तो संभावना है कि उनमें से दो या तीन किसी भी दिन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। और जिस दिन पांच या छह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उस दिन हम दुनिया में किसी को भी हरा देंगे।'

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की परफॉर्मेंस में कप्तान की यह बात साफ झलकती है। बैटिंग में जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स (31) के अलावा कोई बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाया जिस वजह से टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर तक पहुंच पाई, मगर गेंदबाजी और फील्डिंग में सभी खिलाड़ियों ने अपना पूरा योगदान दिया।

कप्तान ब्रैड इवांस ने जहां बाबर आजम को सस्ते में आउट कर टीम को धाकड़ शुरुआत दिलाई, वहीं मुजराबनी ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने के बाद सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और तीन बड़े विकेट झटक जिम्बाब्वे को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

जिम्बाब्वे के इस परफॉर्मेंस को देखते हुए भारत को भी इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से मेलबर्न में भिड़ेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
 16 June 2026
नई दिल्ली: डंबुला में खेले गए भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच तो चरम पर था लेकिन मैच का अंत…
 16 June 2026
अटलांटा: खेल कैसे एक खिलाड़ी को रातों-रात स्टार बना देता है इसका उदाहरण फीफा वर्ल्ड कप 2026 में देखने को मिला। केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा ने स्पेन को एक…
 16 June 2026
दांबुला: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में तो रहते ही हैं साथ ही मैदान पर उनके व्यवहार की भी खूब बात हो रही है। मुद्दा इंडिया-ए बनाम…
 15 June 2026
एजबेस्टन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था।…
 15 June 2026
अंताल्या (तुर्की): भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने तुर्की के अंताल्या में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 3 में यादगार प्रदर्शन किया है। रविवार को मिक्स्ड टीम इवेंट में कुमकुम मोहोद के…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने सफर का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। भारत ने पाकिस्तान को 64…
 15 June 2026
फीफा विश्व कप 2026 में जापान ने अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स के खिलाफ खेला। ग्रुप एफ का यह मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। इसकी वजह से दोनों टीमों को 1-1…
 15 June 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में परिवहन अधिकारियों द्वारा बस बॉडी के टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट के बिना 2440 नई बसों के पंजीयन का मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।परिवहन आयुक्त उमेश…
Advt.