बैंगलोर पर क्यों भारी है हिटमैन की मुंबई? यहां देखिए हेड टु हेड रिपोर्ट

Updated on 09-05-2023 07:12 PM
मुंबई: आईपीएल 2023 का एक बड़ा मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कैमरून ग्रीन ने सोमवार को टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म को लेकर चल रही चिंताओं को खारिज कर दिया जो इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में बल्ले से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। अब तक खेले गए 10 मैच में रोहित ने 18.39 की औसत से केवल एक अर्धशतक के साथ 184 रन बनाए हैं।
मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने
  • कुल मैच 31
  • मुंबई जीती 17
  • बैंगलोर जीता 14

छठे नंबर पर है मुंबई
मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर है और आज वानखेड़े स्टेडियम में टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी तो सभी की निगाहें रोहित पर होंगी। मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित की फॉर्म पर कोई चर्चा होने के बारे में पूछे जाने पर ग्रीन ने कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘रोहित एक दिग्गज हैं, विशेष रूप से मुंबई के साथ और उसने अपने करियर में जो कुछ भी किया है उसे देखते हुए, हम असल में उसका समर्थन करते हैं। वह कभी भी फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। उसने कुछ मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है, शीर्ष पर अच्छी लय दिखाई है इसलिए हम उसका पूरी तरह से समर्थन कर रहे हैं।'

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टान स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, शाहबाज अहमद, वानिंदु हसारंगा, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार वैशाख, अनुज रावत, हर्षल पटेल, अनुज रावत

इम्पैक्ट प्लेयर्स से सबकुछ बदल गया है
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित की जगह लेने वाले ग्रीन ने कहा कि वह अपनी टीम के लिए किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करके खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि शुरुआती 10 मैच में हमने जो कुछ भी सीखा है, वह हमें उस (बाद के) हिस्से के लिए अच्छी स्थिति में रखेगा।’ कमेंट्री छोड़कर टीम से जुड़े आरसीबी के बल्लेबाज केदार जाधव ने कहा कि इंपैक्ट प्लेयर नियम ने कुछ चीजों को बदल दिया है।


उन्होंने कहा, ‘इंपेक्ट प्लेयर नियम ने टीमों और खिलाड़ियों को बहादुर और निडर बना दिया है। उनके पास अब एक अतिरिक्त बल्लेबाज है इसलिए जाहिर है कि वे अब अधिक स्वच्छंद होकर खेल रहे हैं और 180 के बजाय 200 से अधिक रन बन रहे हैं।’ जाधव ने कहा कि प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल ज्यादातर टीमों के लिए मुकाबले कड़े होंगे। उन्होंने कहा, ‘अगर हम एक या दो टीम को छोड़ दें तो अधिकांश टीम शीर्ष चार में पहुंचने की होड़ में हैं। अभी कई टीम के पास मौका है।’

मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नंबर्स गेम
  • 6 पिछले मुकाबलों में पांच बार बैंगलोर ने मुंबई को हराया है
  • 9 बार दोनों टीमें वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ी हैं जिनमें छह बार जीत मुंबई को मिली है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.