भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे राहुल गांधी ने क्‍यों छोड़ रखी है रेजर? घनी दाढ़ी में क्या संदेश छिपा है

Updated on 08-01-2023 05:35 PM
करीब दो साल पहले, अमेरिकी वेबसाइट Vox ने ‘crisis beard’ टर्म का इस्तेमाल किया। यह बताने के लिए कैसे मशहूर पुरुष दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, ताकि दिखा सकें कि उनके पास शेव कराने से भी ज्यादा जरूरी काम हैं। तो क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ताजा अवतार उन्‍हें 'बिजी' दिखाने के लिए है या बड़ी चालाकी से उनकी इमेज बदलने के लिए? चाहे जान-बूझकर हुआ हो या अनजाने में, राहुल का नया लुक चर्चा में तो जरूर है। कांग्रेसियों को इस नए राहुल में साधु, योगी, तपस्वी दिख रहा है। विरोधियों को राहुल का दाढ़ी वाला लुक सद्दाम हुसैन, फॉरेस्ट गम्प, कार्ल मार्क्स की याद दिलाता है। राहुल के लुक की तुलना किन-किन से हो रही है, वह लिस्ट बड़ी लंबी है... उनकी भारत जोड़ो यात्रा जितनी। मगर क्या राहुल गांधी के दाढ़ी वाले लुक के पीछे कोई संदेश भी छिपा है?

'राहुल गांधी की इमेज में बदलाव का इशारा है बढ़ती दाढ़ी'

एडवर्टाइजिंग प्रफेशनल और सोशल कमेंटेटर संतोष देसाई मानते हैं कि राहुल गांधी की दाढ़ी उनकी इमेज में पॉजिटिव शिफ्ट लाई है। उन्‍होंने कहा, 'जब उनके पिता राजीव गांधी राजनीति में आए, उनके क्‍लीन-शेव लुक से युवा जोश और बदलाव झलकता था। राहुल लंबे वक्‍त तक 'पप्‍पू' का ठप्‍पा झेलते रहे हैं। हालांकि, उनकी यात्रा राजनीतिक एंगेजमेंट के लिहाज से गंभीर प्रयास रही है।

एक्‍सपर्ट्स ने दाढ़ी पर क्‍या कहा?

सोशल साइंटिस्‍ट शिव विश्‍वनाथन के अनुसार, राहुल की पदयात्रा और दाढ़ी ने पॉलिटिक्‍स का थियेटर खड़ा कर दिया है। एडवर्टाइजिंग प्रफेशरनल राहुल कहते हैं कि दाढ़ी से राहुल की 'माटी का बेटा' जैसी इमेज बनती है। बकौल राहुल, नेताओं के औपचारिक परिधान का मुकाबला खिचड़ी दाढ़ी और टी-शर्ट की कैलुअलनेस से है।


दाढ़ी से किसी के बारे में क्‍या पता चलता है? चार्ल्‍स डार्विन का कहना था कि महिलाओं के प्रति आकर्षण के आधार पर इंसानी दाढ़ी का विकास हुआ। सोशल एंथ्रोपॉलजिस्‍ट रॉबर्ट डी मार्टिन ‘Beauty and the Beard’ नाम के निबंध में लिखते हैं कि डार्विन की थियरी का टेस्‍ट करने को कई शोध हुए हैं। मार्टिन के मुताबिक, 'कई शोधकर्ताओं ने सुझाया है कि दाढ़ी से आक्रामकता जाहिर होती है, सामाजिक स्‍तर भी इससे प्रभुत्‍व को बढ़ावा मिलता है।

दुनियाभर के नेता रखते हैं दाढ़ी

अगर दाढ़ी बढ़ाकर राहुल गांधी को मैच्‍योर दिखाने की कोशिश थी तो वह पहले ऐसे नेता नहीं। जनवरी 2020 में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जब भारत आए तो चेहरे पर खिचड़ी दाढ़ी थी। मीडिया ने इसे गंभीर राजनेता की एंट्री की तरह देखा। फ्रेंच राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अधिकतर क्‍लीन-शेव रहते हैं। पिछले साल मार्च में जब वह हल्‍की दाढ़ी रखे नजर आए तो नए लुक ने सुर्खियां बटोरीं। यह भी बात उठी कि वह यूक्रेनी राष्‍ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्‍की की नकल तो नहीं कर रहे। जेलेंस्‍की के ऑलिव रंग की टी-शर्ट्स और कई दिन पुरानी दाढ़ी वाले वाले लुक ने दुनियाभर का ध्‍यान खींचा।

PM मोदी भी दाढ़ी रखते हैं

भारत में चार ऐसे प्रधानमंत्री हुए हैं जिन्‍होंने दाढ़ी रखी। चंद्रशेखर, आईके गुजरात, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी। पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तो मोदी ने दाढ़ी इतनी बढ़ा ली थी कि उनके लुक की तुलना रबींद्रनाथ टैगोर से होने लगी थी। तब वहां की सीएम ममता बनर्जी ने तंज भी कसा था, 'लंबी दाढ़ी रखने से कोई रबींद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता।'

राहुल की यात्रा और उनकी बढ़ती दाढ़ी का संदेश

मोदी और राहुल में क्‍या समानताएं हैं, इसपर पिछले दिनों एक अंतरराष्‍ट्रीय प्रकाशन ने लिस्‍ट छापी- राहुल ने इंटरव्‍यू से मना कर दिया लेकिन लोगों से सीधे जुड़े, दाढ़ी बढ़ा रहे हैं, धार्मिंक अनुष्‍ठाों में हिस्‍सा ले रहे हैं और मंदिर जाते हैं। कम्‍युनिकेशन कंसल्‍टेंट दिलीप चेरियन कहते हैं कि टी-शर्ट और दाढ़ी से ऐसे व्‍यक्ति का इशारा मिलता है जिसका ध्‍यान इस बात पर नहीं कि वह कैसा दिखता है। हालांकि, देसाई का मानना है कि मेकओवर से बस इतना ही हो सकता है। उनके मुताबिक, 'यात्रा को ड्यूटी से भागने की जुगत के रूप में भी देखा जा सकता है। जब असल राजनीति गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में हो रही थी, वे नहीं थे। यात्रा से उन्‍हें (राहुल) मदद मिलती है, पार्टी को नहीं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.