ये दुख खत्म काहे नहीं होता बे... बाबर आजम के आउट होने पर वसीम अकरम का रिएक्शन देखकर दया आ जाएगी

Updated on 18-12-2023 02:23 PM
पर्थ: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा था। इस पूरे मुकाबले में मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। यह टेस्ट मैच पूरे 5 दिन भी नहीं चल पाया। चौथे ही दिन ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रन के बड़े मार्जिन से धूल चटा दी। वहीं पाकिस्तान का बल्लेबाजी प्रदर्शन दूसरी इनिंग में काफी निराशाजनक रहा। वह सिर्फ 89 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 487 रन बनाए थे। उसके जवाब में पाकिस्तान पहली पारी में 271 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 233 रन बनाकर अपनी इनिंग को घोषित कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान दूसरी पारी में 450 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 89 रन पर ऑल आउट हो गई और 360 रन से मैच हार गई। वहीं पहली पारी में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और अब्दुल्ला शफीक ने उन्हें अच्छी शुरुआत दी, जिसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे दिन स्टंप से पहले दो तेज विकेट गंवा दिए। जबकि नाइटवाचमैन खुर्रम शहजाद स्टंप से पहले कुछ ओवर देखने में कामयाब रहे।

हालांकि, पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी निराशा पूर्व कप्तान बाबर आजम का विकेट था। अपना 50वां टेस्ट खेलते हुए, बाबर ने पहला रन बनाने से पहले 13 गेंदें खेलीं। हालांकि, बाबर आजम ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। उन्हें मिचेल मार्श ने 21 रन पर आउट कर दिया। बाबर आजम के आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कमेंट्री करते हुए काफी निराश नजर आ रहे थे।

बाबर आजम की विकेट पर वसीम अकरम का रिएक्शन

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम, जो कमेंट्री टीम का हिस्सा हैं, बाबर के आउट होने से निराश थे। उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। जब अन्य कमेंटेटर्स बाबर आजम की विकेट पर खुशी-खुशी कमेंट्री कर रहे थे। वहां वसीम अकरम थोड़ा मायूस हो गए थे। उनके चेहरे पर उनके इमोशंस साफ दिख रहे थे। हालांकि उसके बाद वह झूठी हंसी हस्ते हुए दिखाई दिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.