इन अमीर 'चोरों' को जी-20 समिट के गमलों से इतना प्यार क्यों हैं?

Updated on 17-03-2023 07:21 PM
कहने को ते ये शेर हैं। अमीरी गरीबी के फर्क को दर्शाने के लिए शायर ने लिख दिया। मगर आज के कुछ अमीरों ने तो इस शेर की दूसरी लाइन को तो बिल्कुल ही सच साबित कर दिया है। गुड़गांव में पिछले महीने एक महंगी गाड़ी में फूल के गमले चुराने का वीडियो काफी वायरल हुआ था। दरअसल गुरुग्राम में जी-20 से जुड़े एक कार्यक्रम में सजावट के लिए फूल रखे गए थे। इन फूलों को एक पैसे वाली अपनी गाड़ी में चोरी से रखता हुआ पकड़ा गया था। अब ऐसी ही एक घटना नागपुर में हुई है। दोनों घटना के मूल में एक ही भावना है, लालच के साथ मुफ्त की चीज की आदत वाली। दोनों घटनाओं में बदली है तो सिर्फ गाड़ी। पहले जहां गाड़ी KIA की थी, वहीं इस बार बीएमडब्ल्यू है। नागपुर में भी जी-20 समिट के लिए रखे गए गमलों को बीएमडब्ल्यू सवार कार में लेकर भाग गए।
    दिल से तो गरीब ही हैं
    आप के पास पैसे की कोई कमी नहीं। लाखों रुपये की मंहगी गाड़ियों में चलते हैं। फिर अपना स्तर इतना क्यों गिरा लेते हैं आप लोग। इसके पीछे आखिर क्या सोच है। क्यों अपने आप को इस हद तक गिरा लेते हैं। आखिर गमलों की कीमत आप लोगों की इज्जत से बढ़कर है क्या। अगर ऐसा है तो आप किस वजह से अमीर हैं। ऐसी अमीरी किस काम की है जो एक गमला भी ना खरीद सके। ऐसा कर आप दुनिया के सामने किस तरह की मिसाल रख रहे हैं। गमला चुराने जैसे ओछी हरकत को किस तरह से आप जस्टिफाई करेंगे। आप इस हद तक गिर जाते हैं। ऐसे में आप अपने बच्चों से, परिवार वालों से कैसे आंखें मिला पाते होंगे। जिस मोहल्ले में आप रहते हैं वहां को लोगों आपने पड़ोसियों से कैसे नजर मिलाएंगे।
    फ्री के लिए किसी भी हद तक गिर जाओगे
    मुफ्त की चीज के लिए तो लोग भीड़ का हिस्सा तक बनने से गुरेज नहीं करते। इतने पैसे के बाद भी जो लोग गमला और पौधे तक नहीं छोड़ रहे हैं, उन्हें क्या कहेंगे। ये लोग भी उसी भीड़ का हिस्सा हैं जो मुफ्त की चीजों के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों को चोरी करने में ही इतना सुकून मिलता हो कि ये और कुछ सोच ही ना पाते हों। इन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता कि कोई क्या कहेगा। या फिर ये लोग छोटी चीजों को चुराने को चोरी ही ना मानते हों। उन्हें ये बिल्कुल सामान्य घटना ही लगती होगी।
    देश की इज्जत का तो ख्याल करते
    गमले और पौधे चुराने वालों अगर तुम्हें अपनी इज्जत का ख्याल नहीं है तो कोई बात नहीं। कम से कम देश की इज्जत का तो ख्याल करते। जी-20 जैसा आयोजन देश में हो रहा है। सरकार इन आयोजनों के प्रचार-प्रसार पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। इन घटनाओं से एक बात तो साफ है कि आप लोगों को अपनी इज्जत का ख्याल तो बिल्कुल ही नहीं है। इस तरह की ओछी हरकत कर क्यों देश की इज्जत खराब कर रहे हो। तुम्हारे वायरल वीडियो और खबरें जब सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होती है तो देश की कितनी बदनामी होती है। जी-20 की अध्यक्षता कर रहे भारत में महंगी गाड़ी वाले ऐसे गमलाचोर भी हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.