राफेल और यूरोफाइटर टाइफून ने 3200 KM दूर मुस्लिम देश में क्‍यों मचाई तबाही, इजरायल के पड़ोस में हड़कंप

Updated on 05-01-2026 01:57 PM
पेरिस/लंदन/दमिश्क: फ्रांसीसी राफेल फाइटर जेट ने ब्रिटिश टाइफून के साथ मिलकर सीरिया में ISIS पर कहर बरपाया है। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ब्रिटेन और फ्रांस ने शनिवार शाम को सीरिया में एक अंडरग्राउंड फैसिलिटी पर मिलकर हवाई हमला किया है। यह फैसिलिटी पहले ISIS के कब्जे में थी और माना जाता है कि इसका इस्तेमाल गोला-बारूद स्टोर करने के लिए किया जाता था। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि "रॉयल एयर फोर्स (RAF) के टाइफून FGR4 लड़ाकू विमानों ने फ्रांसीसी वायुसेना के साथ मिलकर पलमायरा के पास स्थित एक भूमिगत ठिकाने को निशाना बनाया है।" मंत्रालय ने ये भी कहा है कि जिस जगह पर हमला किया गया है, वहां कोई भी नागरिक आबादी मौजूद नहीं था, जिससे स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में ISIS के खिलाफ चलाए गये इस ऑपरेशन में ब्रिटेन के टाइफून FGR4 लड़ाकू विमानों ने अत्याधुनिक Paveway IV लेजर-गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया है। इस बम से हथियार डिपो में जाने के लिए बनाए गये सुरंगों को तबाह कर दिया गया है। वहीं, मिशन के दौरान एक वॉयजर KC2 रिफ्यूलिंग टैंकर ने हवा में ईंधन भरने का काम किया है। खुफिया एजेंसियों का शुरूआती आकलन है कि मिशन पूरी तरह से कामयाब रहा है और हथियार डिपो पूरी तरह से तबाह हो चुका है। हालांकि अभी भी आकलन जारी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि मिशन को अंजाम देने के बाद सभी लड़ाकू विमान वापस बेस पर लौट आए हैं।
सीरिया में ISIS के हथियार डिपों पर भीषण हमला
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा है कि इस हमले का मकसद ISIS को फिर से उभरने से रोकना है। आपको बता दें कि सीरिया में ISIS ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है और कई अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि ये अभियान, ब्रिटेन की सैन्य क्षमता को दिखाता है और साबित करता है कि ब्रिटेन अपने दोस्त देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आपको ये भी बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने भी सीरिया में ISIS के कुछ ठिकानों पर भीषण हमले किए थे।
हालांकि ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने टाइफून FGR4 विमानों का जिक्र किया है, लेकिन राफेल के इस्तेमाल का आधिकारिक तौर पर नाम नहीं लिया गया है। फ्रांसीसी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा है कि "ऑपरेशन इनहेरेंट रिजॉल्व" के तहत दोनों नाटो सहयोगियों ने इस्लामिक स्टेट के ठिकानों पर हमले किए। लेकिन डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे लंबी दूरी के मिशन को अंजाम देने के लिए फ्रांस, राफेल का ही इस्तेमाल करता है। मिडिल ईस्ट में लंबी दूरी के, सटीक स्ट्राइक मिशन के लिए फ्रांस की मौजूदा ऑपरेशनल क्षमताओं के आधार पर, पेरिस इन कामों के लिए डसॉल्ट राफेल जेट तैनात करता है। राफेल फ्रांस का मुख्य फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान है, जो सटीक गाइडेड हथियारों से हवा से जमीन पर हमला करता है, जैसा की हम ऑपरेशन सिंदूर में भी देख चुके हैं कि राफेल ने कैसे पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमले किए थे। वहीं, पामिरा, जिसे UNESCO ने प्राचीन खंडहरों के रूप में अपनी लिस्ट में रखा हुआ है, उसपर कभी ISIS जिहादी लड़ाकों का कंट्रोल था। लेकिन अब ये कंट्रोल टूट गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.