अमेरिका में जिस फंडैंगो से बुक होते हैं सबसे ज्‍यादा मूवी टिकट, उसके संस्‍थापक ने 20वीं मंजिल से कूदकर क्‍यों दी जान?

Updated on 20-07-2024 02:17 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका के जाने-माने उद्योगपति जेम्स माइकल क्लाइन ने मंगलवार सुबह मैनहट्टन में किम्बर्ली होटल की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह ऑनलाइन मूवी टिकट बेचने वाली कंपनी फंडैंगो के संस्‍थापक थे। क्‍लाइन 64 साल के थे। वेरिएटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को उनके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस फंडैंगो की जेम्‍स ने शुरुआत की थी, आज वह अमेरिका में सबसे लोकप्रिय मूवी टिकटिंग सेवाओं में से एक है। इसका इस्‍तेमाल हर साल लाखों लोग करते हैं। फंडैंगो ऑनलाइन और मोबाइल टिकटिंग प्लेटफॉर्म है जो लोगों को मूवी टिकट खरीदने, शो की जानकारी देखने और थिएटर ढूंढने की सुविधा देता है।

कौन थे जेम्स माइकल क्लाइन?

जेम्स माइकल क्लाइन जाने-माने फाइनेंस एक्जीक्यूटिव थे। उन्‍होंने साल 2000 में फंडैंगो की शुरुआत की थी। अब फंडैंगो का स्‍वामित्‍व NBC यूनिवर्सल और वार्नर ब्रदर्स के पास है। 2011 में फंडैंगो छोड़ने के बाद क्लाइन ने अपनी 'एक्रीटिव' कंपनी के जरिये एक्यूमेन, इंश्योरऑन और एकोलेड की स्थापना की। इसने फंडैंगो में भी निवेश किया था। वह कई टेक कंपनियों और उद्यम पूंजी व्यवसायों के साथ भी जुड़े थे। इनमें हेज फंड ब्रिजवाटर एसोसिएट्स भी शामिल है।

वह जक्स्‍टापोज के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन भी थे। यह एक कंपनी इन्क्यूबेटर है जिसने ऑर्चर्ड, टेंड, अर्न्ड, ग्रेट जोन्स और नेक्टर जैसी फर्मों को स्थापित करने में मदद की है। क्‍लाइन पशु संरक्षण के पैरोकार भी थे और नेशनल फिश एंड वाइल्‍डलाइफ फाउंडेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.