वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर शाकिब अल हसन क्यों लौटे गए थे घर, क्या बांग्लादेश टीम में सब ठीक है?

Updated on 28-10-2023 02:55 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम का सफर अब तक इतना यादगार नहीं रहा है। बांग्लादेश ने अब तक इस वर्ल्ड कप में कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 1 जीतने में सफल हो पाए हैं। ऐसे में बांग्लादेश 2 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है। वहीं इन सब के बीच बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन वापिस अपने घर लौट गए थे। ऐसा क्या हुआ था कि शाकिब को वापसी घर जाना पड़ा था। आखिर टीम में सब ठीक तो है? आइये आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

वर्ल्ड कप के बीच वापसी बांग्लादेश क्यों लौटे शाकिब?
बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन बीते बुधवीर को घर अपने बचपन के मेंटोर नजमुल अबीदीन से मिलने गए थे। इसकी पीछे की बड़ी वजह रही थी। उन्हें वर्ल्ड कप के दौरान अपनी बल्लेबाजी में खासा परेशानी हो रही थी। वह इसी सिलसिले में बस बांग्लादेश गए थे। वह अपनी बैटिंग में सुधार करने गए थे।

शाकिब को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में बल्लेबाजी भी करते हुए देखा गया था। हालांकि काफी लोगों को शाकिब का ऐसा जाना समझ नहीं आ रहा था। लेकिन बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि टीम को उनके जाने से किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शाकिब टीम मैनेजमेंट और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बताकर ही वापस घर लौटे थे। हालांकि अब शाकिब वापसी भारत आ गए हैं और कोलकाता में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।

शाकिब ने बांग्लादेश के लिए अब तक 66 टेस्ट, 244 वनडे और 117 टी20 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 4454, वनडे में 7440 और टी20 में 793 रन हैं। इसके अलावा बात करें उनकी गेंदबाजी की तो, उन्होंने टेस्ट में 233 विकेट, वनडे में 314 विकेट और टी20 में 140 विकेट लिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.