रूस ने भारत के पड़ोस में क्यों भेजा युद्धपोत, अंडमान सागर में इस देश की नौसेना के साथ कर रहा शक्ति प्रदर्शन

Updated on 14-11-2025 12:43 PM
ढाका: रूसी नौसेना का प्रशांत बेड़ा इन दिनों भारत के पड़ोसी देश म्यांमार के दौरे पर है। इस दौरे में शामिल युद्धपोतों में फ्रिगेट मार्शल शापोशनिकोव, कोर्वेट ग्रेम्यश्ची और टैंकर बोरिस बुटोमा शामिल हैं। ये तीनों युद्धपोत बांग्लादेशी नौसेना के साथ अंडमान सागर में युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को MARUMEX 2025 नाम दिया गया है। यह युद्धाभ्यास तब हो रहा है, जब म्यांमार गृहयुद्ध से जूझ रहा है। इस युद्धाभ्यास के लिए अंडमान सागर का चयन भी चिंता का विषय है, क्योंकि यहां स्थित अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारत का इंटीग्रेटेड ट्राई सर्विस कमांड स्थित है, जिसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के मुख्यालय शामिल हैं।

पनडुब्बियों की खोजबीन करेंगे युद्धपोत

News.Az की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े ने बताया है कि दोनों नौसेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्घाटन समारोह बुधवार को थिलावा बंदरगाह में आयोजित किया गया। बयान में कहा गया कि दोनों देशों के नौसेना दल संयुक्त युद्धाभ्यास के दौरान नौसैनिक नियंत्रण का अभ्यास करेंगे। इस दौरान युद्धाभ्यास में शामिल युद्धपोत पारंपरिक दुश्मन पनडुब्बियों की खोज और ट्रैकिंग करेंगे और तोपखाने और टॉरपीडो का उपयोग करके मिशन को अंजाम देंगे।
समुद्री डाकूओं के खिलाफ चलाएंगे अभियान
इसके अलावा, दोनों देशों के आतंकवाद-रोधी समूह निरीक्षण में भाग लेंगे और "समुद्री डाकुओं" के कब्जे से एक जहाज को मुक्त कराने की ड्रिल भी करेंगे। रूसी नौसेना के प्रशांत बेड़े ने बताया कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नौसेनाओं के बीच सहयोग को व्यापक रूप से विकसित और मज़बूत करना तथा दक्षिण-पूर्व एशियाई समुद्री क्षेत्रों में नागरिक जहाजों और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अभ्यास करना है।

म्यांमार के कौन से युद्धपोत हुए शामिल



रूसी बेड़े ने बताया कि म्यांमार की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास के लिए यूएमएस (म्यांमार संघ का जहाज) मोआत्तामा, एक लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, फ्रिगेट क्यानसिथा, कोरवेट तबिनश्वेहती और पनडुब्बी मिन्ये थेनखाथु को भेजा है। म्यांमार की नौसेना अपेक्षाकृत छोटी और कमजोर है, लेकिन यह अंडमान सागर के एक महत्वपूर्ण इलाके की रखवाली करती है। इस इलाके पर चीन की भी नजर है और वह लगातार इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.