रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव से क्यों कहा, 'मुझे अब कुछ नहीं बोलना तेरे बारे में'

Updated on 21-12-2022 06:33 PM
सूर्यकुमार यादव भारत के कप्तान रोहित शर्मा के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं. दोनों एक ही डोमेस्टिक टीम मुंबई के लिए खेलते हैं. इसके साथ ही दोनों आईपीएल में भी एक ही टीम मुंबई इंडियंस में कई सालों से एक साथ खेल रहे हैं. ऐसे में जाहिर है कि सूर्यकुमार यादव के बारे में उनसे बेहतर कोई जानता हो. क्रिकेट के खेल में सूर्य का उदय रोहित शर्मा ने बेहद करीब से देखा है. ‘मिस्टर 360’ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का डोमेस्टिक क्रिकेट, आईपीएल, और टीम इंडिया का सफर काफी शानदार रहा है और साल 2022 तो उनके लिए बेहद खास रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया, ”रोहित (शर्मा) ही एक हैं, जिन्होंने मुझे बहुत लंबे समय से देखा है. लेकिन इस सीजन में उन्होंने इतनी पारियां देखीं कि एक समय ऐसा भी आया, जब उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया. कुछ खेलों में उन्होंने कहा- मुझे अब कुछ बोलना नहीं अभी तेरे बारे में.” उन्होंने कहा, ”मेरे रोहित के साथ अच्छे संबंध हैं, इसलिए मैं उनसे बात करता हूं. मैं अपने विचार देता हूं और उनका विचार भी लेता हूं.”

रोहित ने टी20 विश्व कप के दौरान मजाक में कहा था कि जब वह बल्लेबाजी के लिए जाते हैं तो सूर्यकुमार यादव के पास कोई सामान नहीं होता है, लेकिन जब भी वह ट्रेवल करते हैं तो अपने साथ बहुत सारे सूटकेस ले जाते हैं. रोहित के बयान के बारे में पूछे जाने पर सूर्यकुमा ने कहा था कि उन्हें मौसम को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कपड़े पहनने पड़ते हैं.

सूर्यकुमार यादव ने कहा था, ”मेरी पत्नी मेरे साथ ट्रेवल करती है. इसलिए कुछ सूटकेस और जुड़ जाते हैं, खासकर जब हम विदेश यात्रा कर रहे होते हैं. यहां ठंडा या गर्म मौसम हो सकता है. अलग-अलग आउटफिट के लिए शूज हैं. उनका (रोहित) क्या मतलब था कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए आया तो क्या मेरे पास एक्स्ट्रा सामान था? मैंने उनसे कहा था कि प्लानिंग के हिसाब से मेरे पास एक्स्ट्रा सामान है. मैं उसे वहीं पर छोड़ देता हूं. जब मैं मैदान पर होता हूं तो मैं किसी और चीज के बारे में नहीं सोचता. और चाहे मैंने स्कोर किया हो या नहीं, मैं वापस आने के बाद किसी के साथ क्रिकेट पर चर्चा नहीं करता, जब तक कि हम खिलाड़ी एक साथ नहीं बैठते.”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.