क्यों प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए ऋषि सुनक और लिज ट्रस न मार ली बाजी

Updated on 06-09-2022 06:08 PM

भारतीय मूल के ऋषि सुनक को बड़े अंतर से हराकर लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री का चुनाव जीत लिया है। ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। वहीं आखिरी चरण तक रेस में आगे चल रहे ऋषि सुनक 21 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए। आखिरी राउंड के बारे में सर्वे भी यही बता रहे थे कि लिज ट्रस बढ़त बनाने वाली हैं। हालांकि सोचने वाली बात है कि पहले पांच राउंड में आगे रहने वाले सुनक आखिर फाइनल राउंड में मात कैसे खा गए। जानकारों के मुताबिक इसके पीछे  पांच अहम कारण हैं। 

पत्नी अक्ष की संपत्ति और टैक्स की बचत
ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा उनकी पत्नी की संपत्ति बन गई। सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारत के बड़े उद्योगपति और इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति  बेटी हैं। द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक सुनक के पास 840 मिलियन डॉलर की संपत्ति थी जिसके बारे में उन्होंने बताया था। वह यूके के सबसे  अमीर सांसद थे। अक्षता से शादी करने के बाद उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ी क्योंकि अक्षता इन्फोसिस में 0.93 प्रतिशत की शेयर होल्डर हैं और इसकी कीमत 794 मिलियन डॉलर है। 

रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्षता ब्रिटेन की महारानी एलजाबेथ द्वितीय से भी ज्यादा अमीर हैं। परिवार के आईटी बिजनस से होने वाली कमाई में टैक्स की बात की गई तो विवाद खड़ा हो गया। अंततः अक्षता टैक्स देने को तैयार हो गईं लेकिन तब तक सुनक को नुकसान हो चुका था। 

टैक्स कटौती का संकल्प
ऋषि सुनक के एक पॉलिसी डिसिजन ने ट्रस का रास्ता आसान कर दिया। सुनक ने टैक्स में कटौती करने का  ऐलान कर दिया था। हालांकि ट्रस का कहना था कि टैक्स कम करने से अर्थव्यवस्ता को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बाद कंटरवेटिव वोट ट्रस की ओर शिफ्ट होने लगे। सुनक ने ऐलान किया था कि अगर वह सत्ता में आए तो इनकम टैक्स घटाकर 20 फीसदी कर देंगे। उन्होंने वादा किया था कि 2024 में एक फीसदी और बाकी तीन फीसदी टैक्स कट 2029 में लागू किया जाएगा। 

ग्रीन कार्ड का विवाद
पत्नी अक्षता के टैक्स मामले से बाहर निकलते ही सुनक दूसरे विवाद में घिर गए। उनके बारे में कहा गया कि अमेरिका से वापस आने के बाद भी उनके पास वहां का ग्रीन कार्ड है। इसके बाद टोरी के सदस्यों ने भी सवाल उठाए कि क्या वह यूके के प्रति गंभीर हैं या नहीं। एक सीनियर नेता ने कहा कि सुनक का ग्रीन कार्ड यही बताता हैकि वह दूसरा रास्ता भी खुला रखना चाहते हैं. इसका मतलब वह यूके के हितों के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं। 

सुनक की शानदारी जीवनशैली
कुछ  रिपोर्ट्स में कहा गया था कि सुनक जब तीसाइड की एक बिल्डिंग साइट पर गए थे तो उन्होंने जो जूते पहने थे उनकी कीमत 595 डॉलर थी। अपने महंगे शौक की वजह से वह कई बार  सुर्खियों में रह चुके थे। जब वह चांसलर थे तब एक बार बजट से ठीक पहले वह 220 डॉलर के मग में कोई पेय ले रहे थे। तब भी काफी इस बात की चर्चा थी लेकिन सुनक ने सीख नहीं ली और वही गलती दोबारा कर बैठे।

सुनक की अमीरी
जब ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री के लिए दावेदारी पेश की तभी उनकी एक  होने लगी जिसमें सुनक अपने अमीर दोस्तों की बात कर रहे थे। वह कह रहे थे, हमारे दोस्त बहुत ही जबरदस्त हैं वे अपर क्लास के हैं। वह  एक डॉक्युमेंट्र में यह कह रहे थे। इस में सुनक ने ऐसी कई बातें कही थीं जो कि उनकी अमीरी और शौक बताती थी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.