149 रन बनाने के बाद भी क्यों पाकिस्तान ने टेके घुटने? भारत की जीत की 4 वजहें

Updated on 13-02-2023 07:09 PM
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए यह बता दिया कि वह न केवल पुरुष बल्कि महिला क्रिकेट में भी उससे बीस है। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में अपने पहले मुकाबले में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से थी। फैंस की इस पर निगाहें थीं। मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 149 रन बनाए तो लगा वह भारत को फाइट देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हरमनप्रीत कौर की टीम ने एक ओवर रहते 7 विकेट से मैदान मार लिया। 
भारतीय टीम की गजब बैटिंग, रोड्रिग्ज-शेफाली के बार ऋचा की धाक
भारत को जब 150 रनों का विशाल लक्ष्य मिला तो लगा पाकिस्तान दबाव में ला देगा। स्मृति मंधाना मैदान पर थीं नहीं और हरमन भी फिटनेस से जूझ रही थीं। ऐसे में पाकिस्तान के पास मौका भी था, लेकिन यस्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा की लेफ्ट-राइट ओपनिंग जोड़ी ने भारत को दमदार शुरुआत दी। इस जोड़ी ने 5.3 ओवरों में 38 रन जोड़े। शेफाली (33) अच्छी पारी खेलकर आउट हुईं तो हरमन का बल्ला निराश कर गया, लेकिन यहां से जेमिमा रोड्रिग्ज (38 गेंदों में नाबाद 53 रन) और ऋचा घोष (20 गेंदों में नाबाद 31 रन) ने मोर्चा संभाला और एक ओवर पहले ही जीत दिला दी।

पाकिस्तान की गेंदबाजी का फ्लॉप होना
पाकिस्तान की सबसे कमजोर कड़ी भारत के आगे बैटिंग रहती है, लेकिन उसने इस डिपार्टमेंट तो अच्छा किया पर बॉलिंग में वो धार नहीं दिखी। फातिमा सना को 4 ओवर में 42 रन पड़े तो स्टार स्पिनर निदा दार की भी भारतीय बैटरों ने जमकर सुताई की। उन्होंने 36 रन खर्च किए। इन दोनों को विकेट नहीं मिला। अनवर ने भी 3 ओवर में 33 रन खर्च किए, जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

बिसमाह मारूफ की कप्तानी में नहीं दिखी धार
बिसमाह मारूफ ने बैटर के रूप में अपनी पूरी भूमिका अदा की। उन्होंने हाईटेंपर मुकाबले में 55 गेंदों में 7 चौके के दम पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली, लेकिन कप्तानी में वह कमाल नहीं दिखा सकीं। DRS के कुछ अजब-गजब फैसले हुए तो टीम का मनोबल और भी डाउन हुआ। इसका फायदा भारतीय टीम को मिला, जो वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी धाक जमा चुकी है। टीम की फील्डिंग अच्छी थी, लेकिन आखिरी समय में फील्ड पोजिशन कुछ खास नहीं दिखा। यही वजह है कि 18वें और 19वें ओवर में 3-3 चौके पड़े।
सिद्रा अमीन और मुनीबा की धीमी बैटिंग
इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान ने 149 रन बनाए, जो कहीं से भी आसान नहीं था, लेकिन वह कम से कम 20 रन और बना सकती थी। दरअसल, ओपनर मुनीबा अली ने 12 रन बनाने के लिए 14 बॉल खेलीं, जबकि सिद्रा अमीन ने 18 गेंदों में 11 रन ही बनाए। दूसरी ओर, कप्तान बिसमाह ने 68 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन वह जेमिमा के अंदाज में नहीं थे। जेमिमा ने सिर्फ 38 गेंदों में नाबाद 53 रन ठोके, जिसने असली इम्पैक्ट डाला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.