फाइनल में क्यों काली पट्टी बांधकर खेले मिचेल स्टार्क? वजह जानकर उनके लिए मन में बढ़ जाएगी इज्जत

Updated on 21-11-2023 01:45 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड कप फाइनल में कुछ ऐसा किया जिसने सभी को दिल जीत लिया है। अहमदाबाद के 130,000 दर्शकों की क्षमता वाले क्रिकेट स्टेडियम में ऐतिहासिक निर्णायक मैच की पहली गेंद डालने वाले स्टार्क ने अपनी दाहिनी बांह पर काली पट्टी बांध रखी थी। उनके अलावा सिर्फ स्टीव स्मिथ के हाथों पर ही यह काली पट्टी दिख रही थी। स्टार्क की पट्टी पर 'PH' भी लिखा था।


स्टार्क के हाथ पर काली पट्टी क्यों?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि मिचेल स्टार्क ने अपने हाथों पर काली पट्टी क्यों बांधी थी। उन्होंने यह काली पट्टी अपने पूर्व साथी खिलाड़ी फिलिप ह्यूज को श्रद्धांजलि देने के लिए बांधी थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज ऑस्ट्रेलिया टीम के उभरते हुए सितारे थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट और 25 वनडे खेल चुके ह्यूज की 2014 में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते समय एक दुर्घटना के बाद दुखद मृत्यु हो गई थी।

सिर के पीछे लगी थी बाउंसर

25 वर्षीय फिलिप ह्यूज की गर्दन पर बाउंसर से चोट लगी और वह मैदान पर ही गिर गए। उन्होंने तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन बच नहीं पाए। स्टार्क और ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई अन्य सदस्य ह्यूज के करीबी दोस्त और टीम के साथी थे। 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल में भी मिचेल स्टार्क इसी तरह काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे थे। उस फाइनल में तब के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के हाथों पर भी काली पट्टी थी।

ऑस्ट्रेलिया छठी बार चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर शुभमन गिल के साथ केएल राहुल और मोहम्मद शमी को आउट किया। आखिरी स्पेल में स्टार्क को रिवर्स स्विंग भी मिल रहा था। इससे बल्लेबाजी और मुश्किल हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.