हमास से लड़ते-लड़ते यूएन चीफ से क्यों भिड़ गया इजरायल, जानें हर सवाल का जवाब

Updated on 26-10-2023 01:37 PM
तेल अवीव: मिडिल ईस्ट में हमास और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा है। लेकिन इसमें संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस घिर गए हैं। इजरायल के अधिकारी यूएन के चीफ की उस टिप्पणी को लेकर नाराज हो गए, जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल पर हमास का हमला अकारण नहीं हुआ है। इजरायल उनकी इस टिप्पणी को आतंकवाद के समर्थन के तौर पर देख रहा है। इस बयान को लेकर इजरायल की नाराजगी इसी से समझी जा सकती है कि इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने गुतारेस के साथ पहले से तय एक मीटिंग को रद्द कर दिया। इजरायल की नाराजगी को देखते हुए गुतारेस ने अपने बयान का खंडन किया है। उन्होंने बयान की गलत व्याख्या पर आश्चर्य जताया। आइए जानें इस विवाद से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब।

इजरायल और यूएन चीफ के बीच का विवाद कैसे शुरू हुआ?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एंटोनियो गुतारेस की ओर से दिए गए एक बयान के बाद तनाव बढ़ा है। उन्होंने कहा, 'नागरिकों को घायल करना या रॉकेट दागना उचित नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन यह भी मानना जरूरी है कि हमास की ओर से किए गए हमले अकारण नहीं हुए। फिलिस्तीन के लोगों को 56 साल से घुटन भरे कब्जे का सामना करना पड़ा।' गुतारेस ने कहा था, 'उन्होंने अपनी जमीन को लगातार (यहूदी) बस्तियों की ओर से हड़पते और हिंसा से ग्रस्त होते देखा है। उनकी अर्थव्यवस्था चरमरा गई। उनके लोग विस्थापित हो गए और उनके घर ध्वस्त कर दिये गए। अपनी दुर्दशा के राजनीतिक समाधान की उनकी उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं।'

इजरायल ने क्या दिया जवाब?

यूएन चीफ के बयान पर इजरायल ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी। इजरायल ने गुतारेस के इस्तीफे की मांग की और 'संयुक्त राष्ट्र को सबक सिखाने' की कसम खाई। इजरायल ने यूएन के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से मना कर दिया।

क्या संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान का बचाव किया?

गुतारेस ने साफ कर दिया है कि उनके बयानों की गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है, जिससे वह हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है, जैसे मैं हमास की ओर से आतंकी हमलों को उचित ठहरा रहा था। यह गलत है।'

इजरायल ने क्या दिया जवाब?

यूएन चीफ के बयान पर इजरायल ने आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी। इजरायल ने गुतारेस के इस्तीफे की मांग की और 'संयुक्त राष्ट्र को सबक सिखाने' की कसम खाई। इजरायल ने यूएन के मानवीय मामलों के अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से मना कर दिया।

क्या संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने बयान का बचाव किया?

गुतारेस ने साफ कर दिया है कि उनके बयानों की गलत तरीके से व्याख्या की जा रही है, जिससे वह हैरान हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है, जैसे मैं हमास की ओर से आतंकी हमलों को उचित ठहरा रहा था। यह गलत है।'

बाकी देशों का क्या रहा रिएक्शन?

इस विवाद पर स्पेन के कार्यवाहक पीएम पेड्रो सांचेज ने इस युद्ध के राजनयिक समाधान पर जोर दिया और गुतारेस के समर्थन में उतरे। पुर्तगाल के विदेश मंत्री जोआओ गोम्स क्राविन्हो ने गुतारेस की टिप्पणियों का बचाव किया और कहा कि वह किसी भी तरह से आतंकवाद को समर्थन नहीं दे रहे।

हमास पर क्या बोले तुर्की के राष्ट्रपति?

इजरायल पर हमला करने वाले आतंकी संगठन हमास को लेकर तुर्की के राष्ट्रपति ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमास एक आतंकी संगठन नहीं, बल्कि मुजाहिदीन हैं। हालांकि इजरायल ने इस टिप्पणी को नकार दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.