भारत क्यों हारा विश्व कप फाइनल? जरा ऑटो रिक्शा ड्राइवर अकबर रमजानी भाई की सुनिए

Updated on 23-11-2023 02:49 PM
अहमदाबाद: वर्ल्ड कप फाइनल को तीन दिन हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट भी टीम अब एक नई यात्रा पर निकल चुकी है। शहर में ऊपर से सब कुछ सहज लगता है। लोग अपनी पुरानी दिनचर्या में लगे नजर आते हैं। मगर यह कहा नहीं जा सकता कि भारतीय फैंस 19 नवंबर को भुला चुके हैं। यहां, वहां कई लोग अपने-अपने ढंग से फाइनल का विश्लेषण करते मिल जाते हैं।

एक ठिकाने पर पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा को हाथ दिया तो चालक ने गुजराती में कुछ कहा। मेरे हाव-भाव से उन्हें समझ आ गया कि मुझे बात समझ में नहीं आई। फिर 'कहां जाना है' इस बारे में हिंदी में बातचीत हुई। थोड़ी दूर जाने के बाद चालक ने बैक मिरर को एडजस्ट करते हुए मुझे देखा और सवाल दागा, 'आप बाहर से हैं? यहां मैच देखने आए थे?'

मेरे हामी भरने के बाद उन्होंने बहुत रुआंसे स्वर में धाराप्रवाह कहा, 'दिल टूट गया, अभी तक दिल रो रहा है। अब क्या बताऊं, इस बार तो बिल्कुल तय लग रहा था कि कप भारत का ही है। अभी तक अच्छा नहीं लग रहा है। यह कप तो भारत को जीतना ही चाहिए था।' मैं चुपचाप सुनता रहा। फिर चालक ने एक सवाल दागा, 'आपको क्या लगता है, हार की वजह क्या रही?' बदले में मैंने उनसे ही पूछ लिया, 'आप ही बताएं भारत क्यों हारा? '

'देखिए मुझे जो समझ है उस हिसाब से मैं पैट कमिंस की बोलिंग, उनकी फील्ड की सजावट के अलावा मोहम्मद शमी का इस्तेमाल गलत तरीके से करने को भारत की हार की वजह मानता हूं।' अच्छा! ऐसा क्यों? 'देखिए, कमिंस ने जिस तरह से गेंदों का मिश्रण किया वह लाजवाब था। उन्होंने इतनी टाइट लेंथ डाली की विराट को भी शॉट खेलने में मुश्किल हो रही थी। उन्होंने श्रेयस को टिकने नहीं दिया और विराट को भी 50 के बाद रुकने नहीं दिया। अपने बाकी बोलर्स का भी उन्होंने बखूबी इस्तेमाल किया।' तो शमी को लेकर क्या गलती हुई?

'शमी फर्स्ट चेंज बोलर के तौर पर कमाल कर रहे थे। फाइनल में ‌उन्हें शुरू में ही गेंद थमा दी गई। एक विकेट जरूर मिला, लेकिन मुझे पता है कि वह पुरानी गेंद से ज्यादा बेहतर कर रहे थे। पहले ही गेंद थमाना और लगातार पांच ओवर्स कराना ठीक फैसला नहीं था।' इतने उम्दा विश्लेषण के बाद यह कहना बनता था कि खेल की आपकी समझ काफी गहरी और अच्छी है। शुक्रिया के साथ उधर से मिली जानकारी कहीं ज्यादा चौंकाने वाली थी। ऑटो चालक ने बेहद अदब के साथ बताया, 'जी, मैं भी क्रिकेट खेल चुका हूं। मैंने लोकल क्रिकेट में 22 सेंचुरी बनाई हुई है।'

क्या नाम है आपका? 'अकबर रमजानी भाई बिसलपुरवाला।' अकबर भाई के क्रिकेट-ज्ञान का मैं कायल हो गया। उन्होंने आगे बताया कि वह 45 साल के हैं और छह साल पहले तक स्थानीय क्लबों के लिए यहां वहां खेलते रहते थे। टी20 क्रिकेट में 55 गेंद पर शतक बना चुके हैं। बहुत तमन्ना थी कि क्रिकेट में कुछ करें लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इसकी इजाजत नहीं दे रही थी। अकबर भाई आज भी भारत का कोई मैच देखना नहीं छोड़ते। मैच के पहले तक अपना काम निपटाकर टीवी के सामने बैठ जाते हैं। फाइनल वाले दिन भी वह अपना धंधा बंद करके टीवी के सामने भारत की खिताबी जीत की आस लिए 2 बजे से बैठ गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.