चिराग ने क्यों छोड़ी राज्यसभा की दावेदारी? LJP-R ने 'बैटिंग' करने के बजाय पवेलियन में बैठना क्यों चुना, जानिए

Updated on 05-03-2026 02:13 PM
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज भी पीएम नरेंद्र मोदी के 'हनुमान' बने हुए हैं। और यह मजबूत बॉन्डिंग आज भी दिखती है। रही बात वादे की तो यह वादा भी तो भी तो बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने ही किया था कि चिराग पासवान की पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव 29 सीटों पर लड़ें। एक सीट राज्यसभा की ले लें। तो क्या तीन सीटों का जुगाड़ नहीं कर सके चिराग! आखिर ऐसी क्या वजह हुई कि 19 विधायकों वाली पार्टी लोजपा (आर) को समर्थन की राजनीति का लबादा ओढ़ना पड़ा? जानिए क्यों राज्यसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने से पीछे हटी लोजपा (आर)


चिराग पासवान की मां ने क्यों कहा राज्यसभा को ना?

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कम विधानसभा सीटों पर लड़ने पर चिराग पासवान राजी हुए तो तब यही चर्चा थी कि समझौते में एक राज्यसभा की सीट मिलेगी। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के हवाले से यह चर्चा भी थी कि राज्यसभा की एक सीट चिराग पासवान ने अपनी मां के लिए मांग ली है, लेकिन उस वक्त कोई अंतर्विरोध या अनिच्छा जैसी कोई बात भी नहीं हुई थी।
यह तो राज्यसभा चुनाव के ऐन मौके पर यह खबर खुद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी कि उनकी मां राज्यसभा नहीं जाना चाहती है। कारण भी स्पष्ट चिराग पासवान ने ही किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी मां नहीं चाहती की वे अकारण राजनीति की चर्चा में रहे। उन्हें सक्रिय राजनीति से कोई लगाव नहीं। राज्यसभा जाना ही होता तो पहले ही चली जाती। लेकिन रामविलास पासवान की राजनीति जब चरम पर थी, तब मेरी मां नहीं गई तो अब क्यों नहीं जाएगी?

राज्यसभा के लिए तीन विधायकों का जुगाड़ का संकट तो नहीं!

कहीं ऐसा तो नहीं कि चिराग पासवान को तीन विधायकों के जुगाड़ का संकट था। चिराग पासवान की पार्टी के 19 विधायक हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह थी कि पांचवीं सीट के लिए राजद उम्मीदवार उतारेगा और एआईएमआईएम से बात हो रही है। ऐसे में तीन विधायक का जुगाड़ कैसे करते? जुगाड़ को लेकर एआईएमआईएम और कांग्रेस के विधायक ही टारगेट किए जा सकते थे। फिर तीन विधायक कहां से लाते? दलित राजनीति को देखते बसपा के एक विधायक का समर्थन ऐसे भी नहीं मिलता। तो ले देकर एक आईपी गुप्ता बचते। राजद के उम्मीदवार उतारने के कारण यह बहुत मुश्किल होता।

चिराग पासवान ने क्यों चुना एग्जिट का रास्ता?

एक संभावना थी कि वादा को याद कर जिद्द करते तो किसी धनकुबेर को चुनावी जंग में उतर सकते थे। ऐसे में इन पर टिकट बेचने का आरोप लगता। दूसरी तरफ उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी झेलनी पड़ती। पहले से जीतन राम मांझी से तकरार चल ही रहा है। ऐसे में चिराग पासवान ने एग्जिट का ही रास्ता चुना।

चिराग के आड़े आ रहे जीतन राम मांझी?

एक संकट यह भी था कि राज्यसभा की एक सीट की चाहत हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर को भी थी। हम के संस्थापक अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने तो अपनी तरफ से राज्यसभा की एक सीट की डिमांड कर दी थी। उनकी पार्टी के पांच विधानसभा सदस्य और एक विधान पार्षद हैं। इनमें इमामगंज विधानसभा से दीपा कुमारी (मांझी) बाराचट्टी विधानसभा से ज्योति देवी, अतरी विधानसभा से रोमित कुमार, सिकंदरा विधानसभा से प्रफुल्ल कुमार मांझी और कुटुम्बा विधानसभा से ललन राम विधायक हैं।

ऐसे में अगर चिराग पासवान एक सीट ले भी लेते तो हम के पांच विधायकों का साथ नहीं मिलता तो और भी किरकिरी हो जाती। यह संभावना इसलिए भी बढ़ जाती है कि राज्यसभा चुनाव में कोई व्हिप जारी नहीं होता है। ऐसे में 8 विधायकों का जुगाड़ चिराग के लिए एक कठिन डगर होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.