भाजपा बताये कंवर और सीएस कमेटी को हाईकोर्ट से क्यो छुपाया? : मरकाम

Updated on 04-11-2022 05:00 PM

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन राज के दौरान छत्तीसगढ़िया अस्मिता गायब हो गयी थी राज्योत्सव फिल्मी कलाकारों का मंच बन गया था। राज्य में जबसे कांग्रेस की सरकार बनी उसके बाद राज्योत्सव के पूरे के पूरे कि मुख्य कार्यक्रम को आदिवासी समाज को समर्पित कर दिया गया। जब भाजपा की सरकार थी तब 15 साल तक राज्योत्सव में हमारी सबसे बड़ी और पुरानी आदिवासी सभ्यता को उपेक्षा की जा रही थी। अब राज्योत्सव के समय ही राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव मनाया जाता है। यह कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासी समाज को दिया जा रहा सम्मान है। आदिवासी समाज के आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति के लिये कांग्रेस की सरकार पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जवाब दे जब उनकी सरकार थी छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के मंच पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और छत्तीसगढ़ के कलाकारों की उपेक्षा क्यो होती थी? 15 साल तक भाजपा को आदिवासी संस्कृति की याद क्यो नही आई? तब राज्योत्सव में करीना कपूर को बुलाकर के 1 मिनट का 4 करोड़ का भुगतान करते थे। सलमान खान को बुलाकर 10 करोड़ का भुगतान करते थे। हमारी छत्तीसगढ़ के आदिवासी संस्कृति को भूला कर क्यो बैठे थे? हमारे छत्तीसगढ़ के लोकल कलाकर है उनकी उपेक्षा की जा रही थी उनके साथ अपने ही राज्य मे दो दोयम दर्जे का व्यवहार होता था आज हमारी संस्कृति सभ्यता का वैभव विश्व आदिवासी महोत्सव के नाम पर पूरे देश दुनिया में हो रहा है।

मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी अस्मिता और आदिवासी आरक्षण पर घडियाली आंसू बहाना बंद करे। रमन सिंह और भाजपा नेता बतायें हाईकोर्ट से ननकीराम कमेटी और मुख्य सचिव की कमेटी के बारे में क्यो छुपाया था? भाजपा बताये कि उसने किस मंशा से दोनो कमेटियों के बारे में कोर्ट के एफीडेविड में भी उल्लेख क्यो नही किया? कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज को 32 फीसदी आरक्षण देने के लिये पूरी तरीके से प्रतिबद्ध है। बिलासपुर उच्च न्यायलय के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सराकर सुप्रीम कोर्ट भी गयी है और जरूरत पडने पर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जायेगा आदिवासी समाज को उनका पूरा हक दिया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.