क्यों अर्शदीप सिंह और मोर्ने मोर्कल के बीच हुआ WWE वाली फाइट? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

Updated on 30-06-2025 03:03 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी चल रही है। इस सीरीज में कुल पांच टेस्ट मैच खेले जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस ट्रॉफी के बीच, भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुछ मजेदार पल देखने को मिले। युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ मस्ती करते दिखे। बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी, जिसमें मोर्कल, अर्शदीप और आकाश के साथ WWE-स्टाइल में रेसलिंग करते नजर आ रहे हैं।

क्यों WWE स्टाइल में फाइट कर रहे थे मोर्ने और अर्शदीप

इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीसीसीआई ने भी अपने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में अर्शदीप सिंह ने इस बात का खुलासा किया है कि ये तीनों WWE स्टाइल में भला रेसलिंग क्यों कर रहे थे। अर्शदीप सिंह ने बताया है कि गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रैक्टिस सेशन खत्म करने का यह एक नया तरीखा खोचा है। अर्शदीप सिंह ने बताया कि मोर्ने मोर्कल ने उन्हें कहा था कि हर दिन जैसे ही प्रैक्टिस सेशन खत्म हो जाए वह उन्हें पिन आउट करेंगे और उसके बाद कोई प्रैक्टिस नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.