जिनेवा में क्यों लगे 'भारत-विरोधी पोस्टर'? भारत ने स्विस राजदूत को तलब किया

Updated on 06-03-2023 05:29 PM
नई दिल्ली : भारत ने रविवार को स्विस राजदूत को तलब किया। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने 'निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी' पोस्टर लगाने के मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने विदेश मंत्रालय (एमईए) को बताया कि वह स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं के बारे में पूरी गंभीरता के साथ अवगत कराएंगे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के एक सत्र के बीच जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र भवन के बाहर कुछ ऐसे पोस्टर लगाये गये थे, जिनमें अल्पसंख्यकों और महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। हेकनर ने एक बयान में कहा, ''दूतावास ने पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड को भारत की चिंताओं से अवगत कराया है।' संयुक्त राष्ट्र भवन के सामने पोस्टर का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।
एक सूत्र ने बताया, ''विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) ने आज स्विस राजदूत को बुलाया और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र इमारत के सामने निराधार और दुर्भावनापूर्ण भारत विरोधी पोस्टर का मुद्दा उठाया।' उसने बताया, ''स्विस राजदूत ने कहा कि वह भारत की चिंताओं को पूरी गंभीरता के साथ स्विट्जरलैंड के सामने रखेंगे।' राजदूत ने कहा कि ये पोस्टर किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करते हैं और न ही स्विस सरकार के पक्ष को दर्शाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.