अमेरिका के नए राजदूत को आने में क्यों लगे 2 साल? बाइडन के इस कदम को लेकर उठ रहे सवाल

Updated on 20-03-2023 06:51 PM
नई दिल्ली: ऐसे समय जब वैश्विक स्तर पर बहुत उठापटक मची रही भारत में अमेरिका के पूर्णकालिक राजदूत आने में दो साल क्यों लगे? नए राजदूत की नियुक्ति को लेकर क्यों कई तरह के सवाल हैं? नए राजदूत को लेकर भारत सरकार क्यों सतर्क होकर उनके आने की प्रतीक्षा कर रही है? इस नियुक्ति के क्या मायने हैं? अमेरिका ने लॉस एंजल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अपना राजदूत नियुक्त करने का कानूनी रास्ता साफ करने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं। अगले कुछ दिनों में वह अपना पदभार संभालेंगे।

बाइडन ने की थी नियुक्ति
अमेरिका के नए राष्ट्रपति बनने के बाद 2021 में जो बाइडन ने गार्सेटी की नियुक्ति की थी। डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद राजदूत ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नियुक्ति की गई थी। अमेरिकी राजदूत की नियुक्ति इस समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत इस साल G-20 की अध्यक्षता कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति इसमें भाग लेने सितंबर में भारत आएंगे। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर भी वैश्विक स्तर पर कई तरह की उठापटक है।
    कौन हैं नए राजदूत
    गार्सेटी बाइडन के करीबी सहयोगी हैं। 2020 में वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में बाहर होने के बाद बाइडन के चुनाव अभियान के सह-अध्यक्ष रहे थे। उन्हें बाइडन के मंत्रिमंडल में शामिल होना था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। बहुत कम पदों के लिए बहुत ज्यादा दावेदार थे। वह अमेरिका में सबसे युवा मेयर रहे हैं।

    क्यों आई रुकावट
    जुलाई 2021 में बाइडन ने उन्हें भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया था। उसी वक्त सीनेट की एक रिपोर्ट में उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अपने नजदीकी सलाहकारों में से एक रिक जैकब्स के खिलाफ लगे यौन प्रताड़ना के आरोपों की अनदेखी की थी। इस मामले ने तूल पकड़ा। जांच कमिटी बैठी और पूरे एक साल सुनवाई हुई, जिसके बाद वोटिंग हुई। उन पर हाल में यह भी आरोप लगा कि उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े लोगों से चंदा लिया था।
    देरी पर सवाल
    700 से अधिक दिन तक भारत में बिना राजदूत के अमेरिकी दूतावास चला। इतने लंबे समय तक राजदूत का पद पहले कभी खाली नहीं था। इसे लेकर कई तरह के सवाल उठे। बाइडन की भारत के प्रति रुख को लेकर भी सवाल उठाया गया। पिछले दिनों ही अमेरिकी सांसद मार्क वार्नर ने इसको लेकर सवाल उठाया और कहा कि यह शर्मनाक है। भारत-अमेरिका संबंध को बेहतर करने की बात की जा रही है और हम एक राजदूत की नियुक्ति नहीं कर सके हैं।
    भारत में क्यों है चर्चा
    अमेरिका में विवादों में रहने के अलावा एरिक गार्सेटी भारत आने से पहले ही विवादों में हैं। उनको लेकर कई तरह की चर्चा है। इसका कारण भारत आने से पहले ही भारत के मसले पर उनके दिए गए बयान हैं। उन्होंने भारत में प्रस्तावित नागरिकता कानून को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि यह कानून मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने अपनी नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान ही कहा था कि अगर वह भारत में राजदूत नियुक्त होते हैं तो CAA और इससे जुड़े मानवाधिकारों के मसले को उठाएंगे।
    इसके अलावा, उन्होंने डेमोक्रेसी और इससे जुड़े कुछ मसलों पर सवाल उठाए थे। भारत ने उनके बयान को नोटिस जरूर किया, लेकिन उस पर अधिक प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ होने के तुरंत बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी राजदूत गार्सेटी के भारत में मानवाधिकार हनन से जुड़ा कोई बयान हाल में नहीं आया है। भारत उनकी नियुक्ति का स्वागत करता है।

    क्या विवादों से रहेंगे दूर?
    एक चैनल के साथ बातचीत में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एरिक गार्सेटी को लेकर हल्के अंदाज में कहा कि आने दीजिए उन्हें प्यार से समझा देंगे। सूत्रों के अनुसार, भारत उनके आने का इंतजार करेगा और ऐसी आशा है कि दोनों देशों के बदलते रिश्तों के बीच वह विवादों से दूर रहेंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.