जया बच्चन को धर्मेंद्र आज भी क्यों बुलाते हैं 'गुड्डी', RARKPK एक्टर ने बताई वजह और सुनाया किस्सा

Updated on 04-08-2023 03:34 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस जया भच्चन हाल ही में करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री साल 1971 में की थी। वह फिल्म 'गुड्डी' में धर्मेंद्र के साथ नजर आई थीं। इसमें वह एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखा रही थीं, जो कि धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन थी। एक्ट्रेस ने पहले भी इस बात का खुलासा किया है कि बॉलीवुड के ही-मैन पर उनका क्रश भी था। अब वह एक बार फिर RARKPK में एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी हैं। हालांकि इसमें इनका रिश्ता नफरत से भरा दिखाया गया है।

धर्मेंद्र ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के ऊपर करण जौहर द्वारा रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वो आज भी जया बच्चन को गुड्डी बुलाता हें। उन्होंने इस दौरान उस पल को याद किया, जब उनका पहला फोटो सेशन एक्टर के ही घर पर हुआ था और उस दौरान भी एक्ट्रेस ने कहा था कि वह धर्मेंद्र की बहुत बड़ी फैन हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उस वक्त एक्टर को कई डायलॉग्स भी सुनाए थे।

जया बच्चन को इस नाम से बुलाते हैं धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने स्टेज पर जया बच्चन के एक्टिंग स्किल्स की तारीफ भी की थी। उन्होंने कहा था, 'गुड्डी बहुत अच्छी एक्ट्रेस है। हम एक-दूसरे से आज भी मिलते रहते हैं। हम जब भी मिलते हैं तो उसे बहुत अच्छा लगता है। वो गुड्डी ही है मेरी।' फिल्म Guggdi के रिलीज के 52 साल बाद भी जया बच्चन आज भी उनके लिए 'गुड्डी' हैं।

जया बच्चन और धर्मेंद्र बने हैं पति-पत्नी

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें धर्मेंद्र ने कंवल का रोल निभाया है, जिसकी यादाश्त चली गई है। लेकिन जब वो जामिनी यानी शबाना आजमी से मिलते हैं, तो सब यादें ताजा हो जाती हैं। और अंत में उनकी मौत हो जाती है। वहीं, धन लक्ष्मी के किरदार में जया बच्चन हैं, जो कि धर्मेंद्र की पत्नी बनी हैं और वो एक्टर से बेहद नफरत करती हैं। अपने बच्चों को भी उनके पास फटकने नहीं देती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.