दूसरे नेताओं को CM बनाने वाले PK खुद क्यों नहीं बन पाए? जनसुराज कैसे जीरो पर बोल्ड हुई

Updated on 09-05-2026 12:11 PM
पटनाः तमिलनाडु में फिल्म स्टार जोसेफ विजय की (थलपति विजय) की रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद बिहार के प्रशांत किशोर (पीके) भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि विजय की इस जीत में प्रशांत किशोर और उनकी संस्था आइ-पैक (I-PAC) का बहुत बड़ा हाथ है। जब प्रशांत किशोर की इस उपलब्धि पर चर्चा होती है तो जेहन में एक ही सवाल उठता है कि दूसरे दलों को जीत दिलाने वाले प्रशांत किशोर खुद अपना चुनाव क्यों नहीं जीत पाये? अन्य नेताओं के मुख्यमंत्री बनाने वाले प्रशांत खुद क्यों नहीं मुख्यमंत्री बन पाये? पूरे बिहार में दो साल तक अथक मेहनत से पदयात्रा की, जनसुराज के नाम से नयी पार्टी बनायी। फिर वे खुद क्यों नहीं चुनाव जीत पाये ? अगर उनका काम चुनावी जीत की गारंटी है तो ये बात खुद उन पर क्यों नहीं लागू हो पायी ?

पीके केवल जीतने वाले घोड़े पर दांव लगाते हैं !


कहा जाता है कि प्रशांत किशोर उसी नेता पर दांव लगाते हैं जिसकी जीत की संभावना होती है। वे उस नेता का काम स्वीकार नहीं करते जो लोकप्रियता के पायदान पर सबसे नीचे खड़ा हो। जब वे जदयू के नेता थे तो 2019 में वे अपनी पार्टी को झारखंड में जीत नहीं दिला सके थे। चूंकि झारखंड में जदयू का बहुत कम प्रभाव था। इसलिए वे सफल नहीं हुए। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी (जनसुराज) के 238 उम्मीदवार खड़े किये थे। लेकिन एक भी जीत नहीं पाया। यानी वे केवल रेस में जीतने वाले घोड़े पर ही दांव लगाते हैं। वह भी यह थ्योरी उन पर लागू नहीं होती। अगर कोई डॉक्टर दूसरों का बेहतर इलाज करे और अपने इलाज में ही फेल हो जाए तो उसे कितना काबिल डॉक्टर माना जाएगा ?

एक फिल्म के लिए 125 करोड़ लेते हैं विजय, अपार लोकप्रियता


थलपति विजय तमिल सिनेमा के सुपर स्टार हैं। उनके प्रशंसकों की बहुत बड़ी तादाद है। आज से पांच साल विजय एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये चार्ज करते थे। 2023 में एक खबर आयी थी कि उन्होंने एक फिल्म के लिए 200 रुपये मिले हैं। फिलहाल वे एक फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये लेते हैं। विजय की फीस महानायक माने जाने वाले रजनीकांत से भी अधिक है। जाहिर निर्माता उनकी अपार लोकप्रियता को देख कर ही इतनी बड़ी रकम देते हैं। उनके प्रशंसकों की इतनी बड़ी संख्या है कि वे उनकी फिल्म को हिट बना देते हैं। प्रशांत किशोर, विजय की लोकप्रियता से वाकिफ थे। विजय जब 2024 में पार्टी की रैलियां आयोजित करते थे तब उसमें इतनी भीड़ उमड़ती थी उसे संभालना मुश्किल हो जाता था। ऐसा लगता था कि ये कोई चुनावी सभा नहीं बल्कि किसी फिल्म का प्रीमियर हो। पहले ये माना जा रहा था कि ये भीड़ एक फिल्म स्टार को देखने के लिए उमड़ रही है। इसका राजनीतिक महत्व नहीं है। लेकिन धीरे-धीरे प्रशंसकों की यह भीड़ एक समर्पित वोट बैंक में बदल गयी। आइ-पैक ने इन संभावनाओं को देख कर ही विजय का चुनावी प्रबंधन संभाला था।

विजय के चुनाव प्रबंधन को I-PAC ने संभाला


जोसेफ विजय ने 2 फरवरी 2024 को ‘तमिला वेत्री कझगम’ (टीवीके) के नाम से नयी पार्टी बनायी थी। पार्टी के गठन के बाद उन्होंने चुनावी रणनीति बनाने वाली संस्था आइ-पैक ( I-PAC) से इलेक्शन कैंपेन के लिए सहयोग लिया। आइ-पैक संस्था प्रशांत किशोर की है। लेकिन प्रशांत किशोर ने 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद इस संस्था के सभी पदों को छोड़ दिया था। अक्टूबर 2024 में उन्होंने बिहार में जनसुराज पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद वे फुल टाइम पॉलिटिशियन बन गये। वे भले नेता बन गये लेकिन उनकी सबसे बड़ी योग्यता चुनावी रणनीति बनाना ही है। वे निजी तौर पर आज भी राजनीतिक दलों को सलाह देते हैं। तकनीकी रूप से प्रशांत किशोर आइ-पैक में नहीं हैं लेकिन यह संस्था उनकी की सलाह पर चलती है। आइ-पैक तमिलनाडु में विजय का चुनावी प्रबंधन संभाल रही थी और प्रशांत किशोर आउट ऑफ द फील्ड, इसे जरूरी सलाह दे रहे थे।

फरवरी 2025 में विजय की रैली में शामिल होने तमिलनाडु गये थे PK


2 फरवरी 2025 को विजय ने महाबलिपुरम में अपनी पार्टी (टीवीके) का पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया था। इस समारोह में प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे। हालांकि उस समय वे बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त थे। फिर भी वे विजय के लिए तमिलनाडु गये। उन्होंने ही विजय को बिना किसी गठबंधन के अकेले चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। वे विजय को जुलाई 2025 तक सलाह और सुझाव देते रहे। इसके बाद वे बिहार विधानसभा चुनाव में व्यस्त हो गये। लेकिन प्रशांत किशोर जीत के अपने खास नुस्खे बिहार चुनाव में खुद अपने लिए लागू नहीं कर सके। वे 238 सीटों पर लड़े और सिर्फ मढ़ौरा सीट पर दूसरा स्थान हासिल कर सके। 126 सीटों पर तीसरे स्थान पर रहे। उनकी पार्टी जनसुराज को केवल 3.44 फीसदी वोट ही मिले थे। इतने बड़े चुनावी रणनीतिकार का अपने चुनाव में इतना शर्मनाक प्रदर्शन, किसी सदमे से कम नहीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.