CBI ने क्यों किया कनाडाई बिजनसमैन राहुल गंगल को अरेस्ट रक्षा जासूसी से जुड़ा है मामला

Updated on 23-08-2023 01:49 PM
नई दिल्ली : सीबीआई ने एक कनाडा बेस्ड कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार हुए इस कारोबारी का नाम राहुल गंगल (Rahul Gangal) है। राहुल गंगल को रक्षा जासूसी मामले (Defence Espionage Case) में गिरफ्तार किया गया है। गंगल साल 2019 में कनाडा का स्थायी निवासी बन चुका था। जब यह दिल्ली पहुंचा तो इसे अरेस्ट कर लिया गया। रक्षा जासूसी मामले में एक फ्रीलांस पत्रकार विवेक रघुवंशी (Vivek Raghuvanshi) और एक पूर्व नौसेना कमांडर आशीष पाठक (Ashish Pathak) को मई में गिरफ्तार किया गया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के साथ आधिकारिक सीक्रेट अधिनियम की धारा 3 के तहत दर्ज मामले की जांच में यह गिरफ्तारी हुई थी।

क्यों हुई गंगल की गिरफ्तारी?

सीबीआई अधिकारी आरसी जोशी ने कहा, 'आरोपी पिछले हफ्ते कनाडा से भारत आया था। उन्होंने वहां स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त कर लिया है। दिल्ली पहुंचने के बाद उनकी गतिविधि पर नजर रखी गई।' अधिकारियों ने बताया कि गंगल को एक विशेष अदालत ने सीबीआई की 4 दिन की हिरासत में भेज दिया है। फ्रीलांस पत्रकार रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद राहुल गंगल का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि राहुल गंगल ने कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स विवेक रघुवंशी को दिये थे। ऐसे आरोप हैं कि वह भारत के डिफेंस सेक्टर से जुड़े सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स दूसरे देशों को भेजता था। राहुल गंगल रोलैंड बर्जर में पार्टनर हैं। वे कनाडा में रोलैंड बर्जर के इंडस्ट्रीयल प्रोडक्ट्स (एयरोस्पेस एंड डिफेंस) और ऑटोमोटिव प्रैक्टिस को लीड करते हैं।

पत्रकार और पूर्व नौसेना कमांडर पर ये हैं आरोप

विवेक रघुवंशी और आशीष पाठक पर डीआरडीओ डिफेंस प्रोजेक्ट्स की मिनट डिटेल्स सहित सेंसिटिव जानकारी को एकत्र करने और ट्रांसफर करने का आरोप है। इसमें भारतीय सेना के लिए भविष्य की खरीद से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी थी। रघुवंशी और पूर्व नौसेना अधिकारी न्यायिक हिरासत में हैं। इनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।

2022 में दर्ज हुआ था मामला

सीबीआई ने 9 दिसंबर 2022 को एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि डीआरडीओ डिफेंस प्रोजेक्ट्स और भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की खरीदारी से जुड़ी जानकारियां वह अवैध रूप से इकट्ठा कर रहा था। इस मामले में दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में करीब 15 जगहों पर तलाशी ली गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.