पाकिस्तान से सिंध वापस क्यों नहीं ले सकते... योगी आदित्यनाथ के बयान पर पाकिस्तानी सरकार आगबबूला, उगला जहर

Updated on 10-10-2023 01:15 PM
इस्लामाबाद: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर राम जन्मभूमि को 500 साल बाद वापस लिया जा सकता है, तो कोई कारण नहीं कि हम सिंध को वापस नहीं ले सकते। सिंध का इलाका पाकिस्तान में हैं। सीएम योगी के इस बयान के बाद अब पाकिस्तान को मिर्ची लगी है। पाकिस्तान ने अब इसपर रिएक्शन दिया है। पाकिस्तान ने सीएम योगी की टिप्पणी को 'गैर-जिम्मेदाराना' बताया है। इसके साथ कहा कि उनकी टिप्पणी अखंड भारत के दावे से प्रेरित है।

सीएम योगी के बयान पर पाकिस्तान के विदेश ऑफिस ने रिएक्शन दिया। विदेश ऑफिस की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक बयान में कहा, 'हम लखनऊ में राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में भारत के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख सदस्य और यूपी के मुख्यमंत्री की गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियों की निंदा करते हैं।' इसके अलावा सीएम योगी को कट्टर हिंदुत्व विचारधारा मानने वाला बताया। पाकिस्तान ने इसके आगे श्रीराम जन्मभूमि को लेकर कहा कि यह जगह वास्तव में बाबरी मस्जिद की जगह थी।

'अखंड भारत का दावा'

भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद विवादित जगह को हिंदू पक्ष को दिया था। पाकिस्तान ने कहा कि यह अखंड भारत के दावे से प्रेरित है। पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा, 'ये टिप्पणी एक संशोधनवादी और विस्तारवादी मानसिकता दिखाता है।' उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग अपने राजनीतिक एजेंडे के तहत इस तरह के विचारों को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपने पड़ोसियों से विवाद खत्म करना चाहिए।

अखंड भारत से चिढ़ता है पाकिस्तान

भारत की नई संसद में दीवार पर अखंड भारत बना हुआ था। इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान, मालदीव, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और भारत का हिस्सा दिखाया गया था। जिसे लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई थी। तब भी मुमताज जहरा बलोच ने कहा था कि यह भारत के अखंड भारत के सपने को दिखाता है। हालांकि इसे लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इसे समझ पाने की क्षमता पाकिस्तान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सम्राट अशोक के समय का नक्शा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.