साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज क्यों नहीं जीत पाता भारत डिविलियर्स बोले- पिचें बल्लेबाजों के लिए मुश्किल

Updated on 05-12-2023 02:33 PM

एबी डिविलियर्स का कहना है कि भारत अपनी बैटिंग के दम पर ही साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीत सकता है। भास्कर को दिए इंटरव्यू में साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'टीम इंडिया बॉलिंग के दम पर पिछली बार सीरीज जीत के करीब पहुंचा था, इस बार भी उनकी बॉलिंग अच्छी है, लेकिन सीरीज जीतने के लिए बैटर्स को रन बनाने ही होंगे।'

टीम इंडिया को दिसंबर-जनवरी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका में भारत 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट खेलेगा। भारत ने यहां टी-20 और वनडे सीरीज तो जीत रखी है, लेकिन टेस्ट सीरीज में 31 साल से सफलता नहीं मिल सकी।डिविलियर्स ने बताया कि साउथ अफ्रीका में बैटर्स के लिए रन बनाना मुश्किल होता है, इसीलिए टीम इंडिया यहां नहीं जीत पाती।

साउथ अफ्रीका में 10 जनवरी से शुरू हो रही SA20 लीग के ब्रांड एंबेसडर डीविलियर्स ने सवालों का का क्या जवाब दिया आगे पढ़िए...

सवाल-1: साउथ अफ्रीका और भारत की राइवलरी बड़ी, फिर सीरीज में 2 ही टेस्ट क्यों होते हैं?
डिविलियर्स: मुझे नहीं लगता इस पर मैं कुछ कर सकता हूं। लेकिन दोनों ही देशों की दोस्ती और राइवलरी बहुत रोमांचक है। मंडेला और गांधी की दोस्ती दुनिया में एक मिसाल है, दोनों की दोस्ती के नाम पर ही सीरीज का नाम भी फ्रीडम ट्रॉफी रखा गया। साउथ अफ्रीका भी भारत में 13 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका। भारत को तो साउथ अफ्रीका में परेशानी होती ही है। दोनों टीमों के बीच 2 ही टेस्ट होना कम तो है, फ्यूचर में ज्यादा टेस्ट हों तो बेहतर रहेगा।

टीम इंडिया इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे टॉप अपोनेंट्स के खिलाफ 4 से 5 टेस्ट की सीरीज खेलती है, लेकिन न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ सीरीज में 2 या 3 ही टेस्ट खेलती है।

सवाल-2: भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 2 टेस्ट सीरीज जीतीं लेकिन टीम साउथ अफ्रीका में क्यों नहीं जीत पाती?
डिविलियर्स: मुझे लगता है दुनिया के कई क्वालिटी बैटर्स के लिए साउथ अफ्रीका की पिचें सबसे मुश्किल हैं। टेस्ट मैच में बैटिंग के लिए यहां सबसे खतरनाक पिचें मिलती हैं, कई बार चोट लगने का खतरा भी रहता है। अगर आप दुनिया के बेस्ट औसत रखने वाले बैटर्स के आंकड़े देखें तो उन्हें भी साउथ अफ्रीका में दिक्कतें होती हैं। उनका एवरेज साउथ अफ्रीका में बहुत गिर जाता है। यहां तेज गेंदबाज हावी रहते हैं, क्योंकि उन्हें तेजी और उछाल के साथ स्विंग भी मिलती है।

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की पिचों पर गेंदबाजों को तेजी के साथ स्विंग मिलती है, दोनों ही जगह बैटर्स को परेशानी होती है। ऑस्ट्रेलिया में तेजी और उछाल मिलती है, जबकि साउथ अफ्रीका में तेजी और उछाल के साथ स्विंग भी रहती है। इसलिए ये पिचें और बैटर्स के लिए बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा परेशानी वाली रहती हैं।

सवाल-3: क्या आपको भी घरेलू मैदान पर परेशानी होती थी?
डिविलियर्स: स्टीव स्मिथ जैसे मॉडर्न डे ग्रेट बल्लेबाज मुझे याद आते हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका में उनका औसत बेहद गिर जाता है। यहां तक कि मुझे भी होम कंडीशन में बैटिंग करने में बहुत दिक्कतें आईं। यहां बैटिंग कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो जाती है। बाकी जगह की पिचें मुझे उतनी चुनौतीपूर्ण नहीं लगतीं, जितनी अपने ही देश की लगती हैं।

डिविलियर्स ने विदेश में करीब 55 की औसत से 3,977 रन बनाए, लेकिन साउथ अफ्रीका में उनका औसत 47 का ही रहा। हालांकि, घरेलू मैदान पर उन्होंने 4,788 रन बनाए हैं और टेस्ट में 47 का औसत होना भी शानदार है। फिर भी विदेशी मैदान की तुलना में घरेलू मैदान पर उनका औसत गिर जाता है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.