आपको क्यों कर दिया जाता है ड्रॉप खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने पर क्या सोचते हैं अश्विन

Updated on 16-08-2023 03:08 PM
R Ashwin: रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बड़े मैच विनर में से एक हैं। सिर्फ वर्तमान ही नहीं, बल्कि 90 साल के भारतीय क्रिकेट इतिहास में शायद ही कोई उनके जैसा मैच विनर रहा हो। इसके बाद भी एशिया से बाहर जाते ही अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग होने लगती है। वह जून में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे। गेंदबाजी के साथ ही अश्विन 7-8 नंबर पर बल्ले से भी प्रभाव छोड़ते हैं।

अश्विन से किया गया सवाल

हमारे साथी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन का इंटरव्यू लिया। इसमें उनसे पूछा गया- नाथन लियोन ने चोटिल होने से पहले लगातार 100 टेस्ट खेले। किसी भी परिस्थिति में वॉर्न या कुंबले को कभी बाहर नहीं किया गया। आपको क्या लगता है कि ऐसा आपके साथ बार-बार विदेशों में क्यों होता है? इस देखते हुए कि आप शायद भारत के अब तक के सबसे महान नंबर 8 बल्लेबाज भी हैं।

क्या रहा अश्विन का जवाब?

इसके जवाब में 489 टेस्ट विकेट ले चुके अश्विन ने कहा, 'मैं इसका उत्तर कैसे ढूंढ सकता हूं... मेरे लिए यह सोचने की कोशिश करना मूर्खता है कि ऐसा क्यों हुआ और यह कैसे बेहतर हो सकता था। इसे देखने का दूसरा तरीका यह है कि 'कितने लोगों ने 94 टेस्ट खेले हैं?' मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर पाया। हाल के दिनों में ऐसा हुआ है कि टीम के पास दो क्वालिटी स्पिनर हैं रविंद्र जडेजा और मैं। सौभाग्य या दुर्भाग्य से, दोनों बल्लेबाजी कर सकते हैं। जडेजा की बैटिंग फॉर्म काफी अच्छी रही है और इसी वजह से उन्हें मौका मिला है।

रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा- मैं उंगली नहीं डाल सकता और मैं यह पता लगाने की कोशिश नहीं करना चाहता कि मुझे क्यों बाहर किया गया, क्योंकि यह फिर से मेरे कंट्रोल में नहीं है। 2018-19 के बाद से, जब मैं मानसिक और शारीरिक बदलाव से गुजरा, तो मैंने नकारात्मकता को खुद से दूर रखा। जब मैं ड्रेसिंग रूम में होता हूं तो पूरा योगदान करने की कोशिश करता हूं। यदि मेरा इगो बहुत अधिक है तो मैं ड्रेसिंग रूम में बड़ा सफेद हाथी बन जाता हूं। मैं वह बनना नहीं चाहता। अगर मैं खेल रहा हूं तो मैं जीतने के लिए खेल रहा हूं, अगर मैं नहीं खेल रहा हूं, तो मैं भारत की जीत के लिए चीयर करता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.