इस साल जुकाम-बुखार के इतने मरीज क्यों आ रहे? डॉक्टरों ने बताया कोविड से क्या है कनेक्शन

Updated on 21-02-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों कई लोग जुकाम-बुखार यानी इनफ्लूएंजा को झेल रहे हैं। लोगों में बढ़ रहे इनफ्लुएंजा मामलों का कोरोना से कनेक्शन सामने आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि ये कोविड के बाद बदली एंटीबॉडीज और वैक्सीन को न अपनाने का असर हो सकता है। डॉक्टर्स ने फ्लू के इलाज के लिए एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध इस्तेमाल और बिना परामर्श के दवा लेने के प्रति अलर्ट किया है।
ज्यादातर मरीजों में H3N2 संक्रमण की पुष्टि
पीएसआरआई इंस्टीट्यूट ऑफ पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन के चेयरमैन डॉ जीसी खिलनानी ने कहा, 'बेशक पिछले दो महीनों में इनफ्लुएंजा के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। ये कोरोना काल से पहले के मामलों की तुलना में काफी ज्यादा है।' उन्होंने बुखार, खांसी, आवाज की कमी और सांस की तकलीफ से पीड़ित मरीजों के बारे में बताते हुए कहा कि घरघराहट के साथ या बिना घरघराहट वाली खांसी इन्फ्लुएंजा का लक्षण थी। इस तरह के मामलों का टेस्ट करने पर अक्सर इन्फ्लुएंजा ए वायरस (H3N2) संक्रमण की पुष्टि होती है।
भारत के साथ- साथ दुनियाभर में बढ़ रहे इसके केस
भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में भी H3N2 संक्रमण के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। अमेरिका में हाल ही में हुई एक स्टडी में पता चला है कि महामारी से पहले इनफ्लूएंजा के सीजन में 20.1 फीसदी परिवार इनफ्लूएंजा-ए से संक्रमित थे। ये डेटा 2021-22 में बढ़कर 50 फीसदी हो गया। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में पब्लिश स्टडी में कोरोना महामारी के बाद की अवधि में तेजी से फैलते फ्लू की स्टडी की गई है।
इम्यूनिटी में बदलाव क्यों आया?
इस बारे में बात करते हुए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स के कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, डॉ. प्रदीप कवात्रा ने कहा, 'कोविड के दौर में हर कोई मास्क का इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए उस समय लोग इन्फ्लूएंजा या रेस्पिरेटरी सिंकिटियल वायरस के संपर्क में बहुत कम आए थे। इससे इन वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडीज कम हो गई और अब मास्क के चले जाने से संक्रमण बढ़ गया है।' हालांकि लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज मौजूद हैं, लेकिन अन्य वायरल के खिलाफ ये कम हो गई है। फ्लू के टीके भारत जैसे विकासशील देशों में बहुत लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन ये डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, अस्थमा और सीओपीडी जैसी कॉमोरबिड स्थितियों वाले लोगों के लिए फायदेमंद हैं।
कई लोग लंबे वक्त कर रहे सूखी खांसी की शिकायत
मैक्स हेल्थकेयर के ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर और इंस्टीट्यूट ऑप इंटरनल मेडिसिन के सीनियर डायरेक्टर डॉ. संदीप बुधिराजा का कहना है कि इन्फ्लूएंजा से बचाव के लिए हर साल वैक्सीनेशन होना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हम इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से इजाफा देख रहे हैं। इनमें से ज्यादातर केस H3N2 के हैं। कई मरीज कुछ हफ्तों तक लगातार सूखी खांसी की शिकायत कर रहे हैं। खांसी के दौरे इतने गंभीर हो सकते हैं कि ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं। लंग्स और हार्ट के पेशेंट निमोनिया जैसी गंभीर स्थितियों का सामना कर रहे हैं। इनमें से कई लोगों की स्थिति इतनी गंभीर है कि उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ेगा।'
सीडीसी पेशेंट के लिए बेहद खतरनाक
डॉक्टर्स ने चेतावनी दी थी कि फ्लू सीडीसी पेशेंट के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। डॉ खिलनानी ने कहा, '75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और अन्य सीडीसी पेशेंट को कमजोर एंटीबॉडीज की वजह से गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लोगों को आईसीयू में देखभाल की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'बुजुर्गों की अतिसंवेदनशील आबादी और इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना चाहिए और समय पर फ्लू का टीका लगवाना चाहिए।'
जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक्स ले रहे लोग
डॉ. खिलनानी ने आगे कहा, 'लोग कई बार कोर्स से ज्यादा एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं। मेरे हिसाब से एजिथ्रोमाइसिन सबसे ज्यादा बार दुरुपयोग किया जाने वाला एंटीबायोटिक है। इन्फ्लूएंजा के उपचार में इसकी कोई भूमिका नहीं है। H3N2 इन्फ्लूएंजा को H1N1 (स्वाइन फ्लू) के साथ कंफ्यूज नहीं होना चाहिए जो एक संभावित घातक संक्रमण है।' डॉ कवात्रा ने भी इस बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इन्फ्लूएंजा के उपचार में एंटीबायोटिक दवाओं की कोई भूमिका नहीं है और ऐसी दवाएं लेने से केवल एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति रेजिस्टेंस पैदा होगा। उन्होंने कहा कि केवल कॉमोरबिड पेशेंट को एंटीबायोटिक दवाओं की जरूरत होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.