गुरुग्राम में इस लोकेशन पर ही प्रॉपर्टी क्यों खरीदना चाह रहे लोग? कुछ ही महीनों में बना रियल्टी का नया हॉट स्पॉट

Updated on 23-09-2023 04:45 PM
गुरुग्राम : दिल्ली-एनसीआर का रियल्टी हॉटस्पॉट गुरुग्राम को माना जाता है। ऐसे में, प्रमुख सड़कों और राजमार्गों के करीब स्थित होने से कई इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के साथ सेक्टर-79 तेजी से गुरुग्राम के लोकप्रिय डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जो पिछले कुछ समय से घर खरीदने वालों और निवेशकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। इस क्षेत्र के विकास में तेजी आने से सभी हितधारक उत्साहित दिख रहे हैं और उनका मानना है कि क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं के पूरा होने से यहां शानदार लाइफस्टाइल की पेशकश की जा सकेगी। अरावली पहाड़ियों की तलहटी और औद्योगिक क्षेत्रों के पास होने से यह एरिया लोकेशन वाइज भी बेहतर है और डिवेलपर्स, होम बायर्स और निवेशकों के बीच लोकप्रिय बनता जा रहा है।

बढ़ता हुआ मार्केट है गुरुग्राम


रियल एस्टेट बाजार और भविष्य के बारे में बात करते हुए इरोस के एमडी रमन के सूद कहते हैं कि गुरुग्राम एक मार्केट के तौर पर स्थिर और बढ़ता हुआ बाजार रहा है। सही स्थान की नीतियों और उत्पाद के कई लोगों को बाजार में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। विभिन्न स्पेक्ट्रम की पेशकशों के साथ यह पूरी तरह से खरीदारों का बाजार रहा है। शहर में लग्जरी और सेमी लग्जरी प्रॉजेक्ट्स की भी भारी डिमांड है। निकट भविष्य में रियल एस्टेट सेक्टर नए प्रॉजेक्ट्स की लॉन्चिंग कर सकता है।

सेक्टर-79 न्यू गुरुग्राम का लोकप्रिय हाउसिंग डेस्टिनेशन


फिजिकल और सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विकास और निर्माण के साथ यह क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। रहेजा डिवेलपर्स के नयन रहेजा कहते हैं कि सेक्टर-79 न्यू गुरुग्राम का एक लोकप्रिय हाउसिंग डेस्टिनेशन है। यह जगह इसकी केंद्रीयता में योगदान देती है और मानेसर, दक्षिणी पेरिफेरल रोड, सोहना रोड जैसे अन्य महत्वपबर्ण औद्योगित और कमर्शियल गलियारों तथा दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे जैसे इंटर-सिटी कनेक्टिविटी नोडल केंद्रों से निकटता साझा करता है। चूंकि यह एक नव विकसित आवासीय गलियारा है, यह खरीदारों की समकालीन आवास प्राथमिकताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप है। सामाजिक-सांस्कृतिक बुनियादी ढांचा मजबूत है, आसपास स्कूल, अस्पताल, कमर्शल आर्केड और आवश्यकता-आधारित दुकानें यहां मौजूद हैं और यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।

पिछले कुछ महीनों से हुआ काफी पॉपुलर

मेट्रो और परिवहन कनेक्टिविटी के चलते भी खरीदारों द्वारा इसे अपने हाउसिंग डेस्टिनेशन के रूप में चुनने में एक सहायक कारक हैं। पिछले कुछ महीनों में इसने काफी लोकप्रियता हासिल की है। खरीदारों की बढ़ती मांगों पर भरोसा करते हुए और डिवेलपर्स को इस क्षेत्र में अपनी परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

क्यों है उभरता हुआ हॉटस्पॉट?


सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम सेक्टर-79 दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे (एनएच-8), द्वारका एक्सप्रेसवे, आईजीआई एयरपोर्ट, एसपीआर केएमपी और नई खुली सोहना एलिवेटेड रोड, जो इस क्षेत्र को रियल्टी हॉटस्पॉट के रूप में उभरने में सक्षम बनाती है। ऐसे प्रमुख बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से अपनी निर्बाध कनेक्टिविटी के कारण यह एक उभरता हुआ हॉटस्पॉट है।

अरावली के बीच है यह जगह

अरावली के बीच स्थित, यह एक रणनीतिक स्थान लोगों को बेहतर जीवन शैली जीने के लिए आकर्षित करता है। एनएन-8 और आईएमटी मानेसर और दूसरे स्थानों से इसकी निकटता के कारण, इस क्षेत्र में घर खरीदारों द्वारा निवेश की मांग बढ़ रही है। आगामी रैपिड रेल, डीएमआईसी और अन्य प्रोजेक्ट्स से क्षेत्र में रियल्टी की मांग बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.