लोग पागलों की तरह क्यों खरीद रहे लैपटॉप-टैबलेट 25% बढ़ गई बिक्री, किस बात का लग रहा डर

Updated on 08-08-2023 02:35 PM
नई दिल्ली : सरकार ने जैसे ही लैपटॉप (Laptop) और टैबलेट (Tablets) के फ्री इंपोर्ट पर बैन लगाया, लोग इनकी खरीदारी के लिए टूट पड़े। रिटेलर्स और ब्रांड्स के अनुसार बीते हफ्ते इन वस्तुओं की बिक्री में 25 फीसदी का उछाल आया है। लैपटॉप और टैबलेट के मुफ्त आयात (Free Import) पर बैन के बाद लोगों को इन वस्तुओं की कमी और कीमतों में इजाफे को लेकर चिंताएं सता रही हैं। ऐसे में लोग खुदरा बाजार और ई-कॉमर्स साइटों पर बंपर ऑर्डर दे रहे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अमेजन पर इस समय इंडिपेंडेंस डे सेल (Amazon Independence Day sales) चल रही है। सरकार के फैसले के बाद इस सेल में लैपटॉप की बिक्री काफी बढ़ गई है। सोमवार को भी उच्च बिक्री बनी रही ।

31 अक्टूबर तक ही है राहत

सरकार ने गुरुवार को कहा था कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर्स, अल्ट्रा स्मॉल फैक्टर कंप्यूटर एंड सर्वर्स के आयात के लिए अब लाइसेंस की आवश्यकता होगी। 31 अक्टूबर तक ही इन उत्पादों के शिपमेंट को बिना लाइसेंस के मंजूरी दी जा सकती है। इससे यह चिंता पैदा हो गई है कि नवंबर के बाद इन उत्पादों की सप्लाई कम हो सकती है। सोशल मीडिया पर भी ऐसी कई पोस्ट देखी गईं, जिनमें लैपटॉप और टैबलेट के दाम बढ़ने की चेतावनी थी। इसने खरीदारी को और बढ़ा दिया।

लोगों को कीमतों में वृद्धि और सप्लाई में कमी की आशंका

प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन विजय सेल्स के डायरेक्टर नीलेश गुप्ता ने बताया कि कीमतों में वृद्धि और कमी दोनों की आशंका के चलते पिछले दो दिनों में बिक्री में तेजी देखी गई है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह के आखिर में बिक्री में 20% की वृद्धि हुई है। शाओमी इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में टैबलेट की मांग में वृद्धि हुई है। एक प्रमुख कंप्यूटर और टैबलेट निर्माता के मुख्य कार्यकारी, जो नाम नहीं बताना चाहते थे, ने कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा ने बैक-टू-कॉलेज बिक्री को बढ़ा दिया जो आमतौर पर इस समय के आसपास होती है। जो लोग फेस्टिव सीजन में खरीदारी करना चाहते थे, वे अभी ही लैपटॉप-टैबलेट खरीद रहे हैं।


FY23 में किया था 8.8 अरब डॉलर का आयात

भारत में बेच जाने वाले करीब 30 से 35 फीसदी लैपटॉप और टैबलेट वर्तमान में भारत में ही असेंबल किये जाते हैं। भारत ने वित्त वर्ष 2023 में 8.8 अरब डॉलर के आईटी हार्डवेयर उत्पादों का आयात किया था। इसमें चीन का हिस्सा 5.1 अरब डॉलर से अधिक था। इसके बाद सिंगापुर से 1.3 बिलियन डॉलर था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.