आखिर क्यों तारीफ कर रहे हैं इसके इंप्लाई, सुविधाएं देखकर रह जाएंगे दंग

Updated on 19-02-2024 04:26 PM
नई दिल्ली: कॉर्पोरेट ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों की स्ट्रेस को लेकर शिकायत रहती है। लेकिन कई कंपनियां ऐसी भी हैं, जहां काम करना लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता है। ऐसी ही एक कंपनी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) है। माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए एक बार फिर से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर देखे जा रहे कंपनी के एक वीडियो में कर्मचारी माइक्रोसॉफ्ट की ओर से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि ऑफिस हो तो बिलकुल ऐसा। माइक्रोसॉफ्ट में कर्मचारियों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी में फ्री शटल सर्विस, नैप रूम, कैफेटेरिया, फ्री वेंडिंग मशीनें जैसे कई सुविधाएं मिल रही हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, कंपनी उन्हें कहीं से भी काम करने की अनुमति देती है, जिससे उन्हें किसी तरह का स्ट्रेस न हो। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

सुविधाएं देखकर लोग हैरान


सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। ऑफिस में मिल रही सुविधाओं को देखकर लोग हैरान है। इस वीडियो को माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर में रिकॉर्ड किया गया था। पिछले पांच दिनों में इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

कर्मचारियों का पूरा ख्याल


वीडियो में कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें पूरे हफ्ते के लिए माइक्रोसॉफ्ट की ओर से पहनने के लिए टी शर्ट्स मिलती हैं। कर्मचारी जहां से चाहें वहां से काम कर सकते हैं। ऑफिस में खाने-पीने की काफी चीजें कर्मचारियों को फ्री में मिलती हैं। यहां तक की ऑफिस में कर्मचारियों की सुविधा के लिए कंपनी की ओर से शानदार नैप रूम भी बनाए गए हैं। यहां पर कर्मचारी आराम से सो सकते हैं और आराम कर सकते हैं। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को पूरे शहर में फ्री शटल सर्विस भी मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.