किस बात से खफा हैं ITC के निवेशक, 2 दिन में 7% गिरा शेयर, डीमर्जर से क्या होगा नुकसान?

Updated on 25-07-2023 05:33 PM

नई दिल्ली : पिछले दो दिनों से निवेशक लगातार आईटीसी (ITC) के शेयर बेच रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आईटीसी ने अपने होटल बिजनस को अलग (ITC Demerger) करने का फैसला लिया है। हालांकि, नई कंपनी की 40 फीसदी हिस्सेदारी आईटीसी के पास ही होगी। इस फैसले के बाद आईटीसी के शेयरों की कीमत पिछले दो दिनों में करीब 7% तक गिर गई। कल की 4% गिरावट के बाद आज भी आईटीसी के शेयरों की कीमत 3% तक गिरकर 455.95 रुपये रह गई।


निवेशकों को किस बात की है चिंता

शेयर बाजार में 'अफवाह पर खरीदो, खबर पर बेचो' के टिपिकल ट्रेंड के अलावा, निवेशकों को एक और बात से चिंता हो रही है। कोलकाता बेस्ड एफएमसीजी दिग्गज ITC ने क्लीन डीमर्जर के बजाय 40 फीसदी हिस्सेदारी अपने पास रखने का फैसला किया है। इससे शेयरधारकों को आगे शेयर में मुनाफा कम दिख रहा है।


कुल रेवेन्यू में होटल बिजनस का 5% हिस्सा

आईटीसी का होटल बिजनस इसके कुल रेवेनयू और EBIT में 5 फीसदी से कम का योगदान देता है। इसलिए विश्लेषकों का कहना है कि नई सब्सिडियरी ITC Hotels के आने से वास्तव में गेम चेंजर जैसी कोई चीज नहीं है। लेकिन यह एक शार्पर कैपिटल अलोकेशन स्ट्रेटेजी की ओर संकेत देता है। आईटीसी के लिए होटल बिजनस अब तक एक पैसा खाने वाला बिजनस रहा है। यह आईटीसी ग्रुप के पूंजीगत खर्च में करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी रखता है।


खर्चा ज्यादा मुनाफा कम

जेफरीज के विश्लेषकों ने बताया, 'एवरेज एनुअल फ्री कैश फ्लो 150 से 300 करोड़ की रेंज में निगेटिव है। RoCE भी अधिकतर वर्षों में सिंगल डिजिट में रहा, जो पूंजी के खर्च से काफी कम है।' इस डीमर्जर के पीछे आईटीसी का उद्देश्य एक विकसित एंटिटी को बिजनस पर अधिक फोकस के साथ अपने विकास मार्ग पर चलने देना है


5,69,395.44 करोड़ की है कंपनी

आईटीसी का शेयर सोमवार को गिरावट के साथ 470.90 रुपये पर बंद हुआ था। यह मंगलवार को 469.95 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें गिरावट ही रही। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर न्यूनतम 455.50 रुपये तक गया। मंगलवार दोपहर आईटीसी का शेयर 2.88 फीसदी या 13.55 रुपये की गिरावट के साथ 457.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस शेयर का 52 वीक हाई 499.60 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 298.85 रुपये है। मंगलवार दोपहर बीएसई पर कंपनी का मार्केट-कैप 5,69,395.44 करोड़ रुपये था।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.