सूडान में छिड़ी जंग से क्यों उबल रही कोल्क ड्रिंक्स कंपनियां? कोला-पेप्सिको को सता रहा यह डर

Updated on 01-05-2023 07:15 PM
नई दिल्ली: पूर्वोत्तर अफ्रीका के सूडान (Sudan) में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। एक हफ्ते से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन स्थिति संभलती नहीं दिख रही है। इस गृहयुद्ध से केवल सूडान नहीं बल्कि पूरी दुनिया सकते में हैं। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेस के बीच की लड़ाई ने कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) कंपनियों की मुश्किल बढ़ा दी है। स्थिति ऐसी हो गई है कि कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियों को अपने प्रोडक्शन और सप्लाई बाधित होने की चिंता सता रही है। सूडान की लड़ाई ने पेप्सीको और कोल्ड ड्रिंक्स की मुश्किलें बढ़ा दी है।

क्यों घबरा रहे पेप्सी और कोक

सूडान की लड़ाई से सप्लाई चेंज में बाधा पहुंच रही है। सूडान गम अरेबिक (Gum Arabic) का सबसे बड़ा उत्पादक और सप्लायर है। सूडान में पाए जाने वाले अकेसिया ट्री (Acacia tree) से खास तरह का गोंद (Gum) मिलता है। ये गम अरेबिक सॉफ्ट ड्रिंक्स, सोडा, कैंडी, मेकअप प्रोडक्ट्स का मेन इंग्रेडिएंट है। 70 फीसदी से अधिक गम अरेबिक या आम भाषा में कहें तो गोंद की सप्लाई सूडान करता है। अकेसिया ट्री सूडान के साहेल रीजन में पाया जाता है। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल के बीच चल रही लड़ाई में इस क्षेत्र को काफी कसान पहुंच रहा है। गम अरेबिक की सप्लाई बाधित हो रही है। पेप्सी और कोका कोला जैसी सॉफ्ट ड्रिक्स कंपनियों को अब डर रहा सता है कि गोंद की सप्लाई बाधित होने से प्रोडक्शन पर असर ना पड़े।

सप्लाई चेंज पर मंडरा रहा खतरा

सूडान में लगतार बढ़ रही असुरक्षा के बीच गम अरेबिक पर निर्भर कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। खासकर कोका कोला (Coca Cola) और पेप्सिको (Pepsi) जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स कंपनियों को सप्लाई चेन बाधित होने का डर सता रहा है। इन कंपनियों के पास तीन से छह महीने के बीच तक का स्टॉक बचा है। ये लड़ाई कब तक चलेगी इसका कुछ बता नहीं है। ऐसे में सूडान में जारी जंग के कारण कंपनियों को प्रोडक्शन बाधित होने का खतरा मंडरा रहा है। सॉफ्ट ड्रिंक्स के मेन इंग्रेडिएंट की सप्लाई अगर रुकती है तो कोल्ड ड्रिंक्स का प्रोडक्शन बाधित होना तय है। गर्मी जो की सॉफ्ट ड्रिंक्स मार्केट के लिए बूस्ट का काम करता है, ऐसे वक्त में सप्लाई बाधित होने पर बेवरेज इंडस्ट्री की मुश्किल बढ़ सकती है। गम अरेबिक (Gum Arabic)के सप्लायर्स मोहम्मद अलनूर के मुताबिक सूडान में लड़ाई के कारण रास्ते बंद हो चुके हैं। वहां से सामान लाना मुश्किल हो रहा है। सप्लायर्स को मुश्किलें हो रही है। वहीं मुंबई स्थित सप्लायर्स जिगनेश दोशी करते हैं कि बायर्स और सप्लायर्स दोनों टेंशन में है। उन्हें पता नहीं चल रहा कि स्थिति कब सामान्य होगी।

क्यों खास है ये गोंद

सूडान से आने वाला गोंद यानी गम अरेबिक (Gum Arabic) सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, सोडा जैसे प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरिंग के लिए मुख्य सामग्री के तौर पर काम करता है। इसकी कीमत करीब 3000 डॉलर प्रति टन होती है। घटिया क्वालिटी के गोंद कहीं भी मिल जाते हैं, लेकिन सबसे बेस्ट गम अरेबिक सूडान में ही पाया जाता है। खासकर सूडान, साउथ सूडान में ये खास पेड़ अकेसिया ट्री (Acacia tree) पाए जाते हैं। इन पेड़ों के तने और जड़ों में खास तरह का गोंद पाया जाता है। हालांकि सप्लायर्स दावा कर रहे हैं कि उनके पास इसके इसका स्टोक हैं, जो सप्लाई को बाधिक नहीं होने देगा। ये गोंद इतना महत्वपूर्ण है कि बिना इसके पेप्सी और कोल जैसी कंपनियों का काम नहीं चल सकता है। ये गोंद इंग्रेडिएंट्स को बाधने में मदद करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.