भारत और ऑस्ट्रेलिया में से कौन जीतेगा WTC फाइनल? जानें दोनों टीमों की कमजोरी, ताकत और X फैक्टर

Updated on 07-06-2023 08:16 PM
लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 का आगाज आज यानी 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर होने वाला है। दोनों ही टीमें इस बड़े फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित शर्मा और पैट कमिंस की टीम में एक कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, इस बात की पूरी उम्मीद है। तो आइये इस महा मुकाबले से पहले दोनों टीमों की ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर पर एक बार नजर डालते हैं।
भारतीय टीम की ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर
ताकत: भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत फाइनल में उनका पेस अटैक डुओ मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज होने वाला है। दोनों ही ओवल की हरी पिच पर खूंखार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी काउंटी में खूब रन बनाए हैं। वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस बात से हर कोई वाकिफ है कि लंदन में भारतीयों की तादात काफी अधिक है। ऐसे में फाइनल में टीम को सपोर्ट करने के लिए बड़ी मात्रा में फैंस आ सकते हैं।

कमजोरी- चोटिल होने के चलते स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल टीम का हिस्सा नहीं हैं। इन खिलाड़ियों की कमी भारतीय टीम को फाइनल में बखूबी खल सकती है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म भी टीम के लिए चिंता वाली बात है।

एक्स फैक्टर- प्रचंड फॉर्म में चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डब्ल्यूटीसी के फाइनल में टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। अगर वह अपनी आईपीएल की फॉर्म फाइनल में जारी रखने में कामियाब रहे तो भारतीय टीम को काफी फायदा हो सकता है।

नोटेबल फेक्ट: भारतीय टीम के स्क्वाड में मौजूदा गेंदबाजों में से किसी एक ने भी आज तक फाइफर यानी 5 विकेट हॉल इंग्लैंड में नहीं लिया।

ऑस्ट्रेलिया टीम की ताकत, कमजोरी और एक्स फैक्टर

ताकत-ऑस्ट्रेलिया टीम की सबसे बड़ी ताकत उनका ऑलराउंड यूनिट है। इसके अलावा उनके पास टॉप ऑर्डर में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी वक्त खेल का रुख पलट सकते हैं। वहीं सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की एवरेज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकल में 70 की रही है। वो भी ऑस्ट्रेलिया के लिए फाइनल में एक बड़ा रोल प्ले कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलया के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए आफत बन सकते हैं।

कमजोरी- टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी ऑस्ट्रेलिया को खल सकती है। इसके अलावा लोवर मिडिल ऑर्डर दबाव को सहने में नाकाम हो सकता है।

एक्स फैक्टर- ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और दिग्गज ऑफ स्पिनर नेथन लायन फाइनल में टीम के लिए एक्स फैक्टर बन सकते हैं। वह अपनी जादुई गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।

नोटेबल फैक्ट- 1985 से लेकर 2019 तक ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल में कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से वह 2 ही जीतने में सफल हो पाए हैं। पांच में उनको हार का सामना करना पड़ा है जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.