कौन उठाएगा सूटकेस, किसके हाथ लगेगी ट्राफी और सलमान पकड़ेंगे किसका हाथ? आज ही सब जान लीजिए

Updated on 11-02-2023 07:41 PM
'बिग बॉस 16' अपना विनर पाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिनाले इस रविवार, 12 फरवरी को होने वाला है और यह शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा। आमतौर पर रियलिटी शो के फिनाले का प्रीमियर रात 9 बजे से होता है। इस बार बहुत सारे मेहमानों के आने की उम्मीद है और कई सारे मजेदार परफॉर्मेंसेस भी होने वाले हैं। शो में फिलहाल टॉप 5 फाइनलिस्ट - प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और अर्चना गौतम हैं। जहां 'बिग बॉस' के फैंस फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे फैंस भी हैं, जो सालों से शो को देखकर अपना खुद का हिसाब-किताब फिक्स कर लेते हैं और उन्हें पता चल जाता है कि कौन होगा विनर? इन सबके लिए हमने एक प्रेडिक्शन तैयार किया है जो जरूरी नहीं कि सही हो जाए लेकिन काफी लेखा-जोखा के साथ बनाया है।

घर की बत्तियां कौन करेगा बंद!

इस बार भी कुछ ऐसा ही है। शो को देखने वाले इसके बारे में हर जानकारी रखते हैं और उन्हें कहीं न कहीं अंदाजा लग जाता है कि कौन जीतने वाला है। इसी के साथ बिग बॉस में बस विनर पर ही नजरें नहीं टिकी होती हैं बल्कि साथ ही इसमें कई लोग होते हैं, जो ऑडियंस का ध्यान खींचते हैं। इनमें से एक वो भी होता है जिसे ग्रैंड फिनाले के दिन कुछ पैसे ऑफर किए जाते हैं कि या तो वो ट्रॉफी के लिए खुद को खड़ा रखे या फिर इस रेस से बाहर होकर पैसे उठाए और चलता बने। इस बार भी शो में टॉप 5 हैं और कोई न कोई ऐसा जरूर होगा, जो ये पहले से सोचकर बैठा है।

किसके हाथ लगेगा पैसों से भरा सूटकेस!

अगर फिनाले के दिन पैसों से भरा सूटकेस उठाने की बात करें, तो ये अर्चना गौतम (Archana Gautam) हो सकती हैं। अर्चना को कई बार शो में ये कहते हुए सुना गया है कि फिनाले के दिन उनकी नजर पैसों पर रहने वाली है। इससे उनके एक प्वॉइंट ऑफ व्यू का पता चलता है। जहां कोई भी इस बारे में बात तक करता नहीं दिखा, वहीं अर्चना ने पैसे उठाकर जाने की बात कह दी। अगर उनके पास ये ऑप्शन आता है, तो वो पैसों से भरा बैग उठाकर चलती बनेंगी।

कौन अंत में सलमान के अगल-बगल होगा खड़ा?

इसके अलावा, सबसे मुश्किल घड़ी तो तब आती है, जब अंतिम पलों में सलमान खान (Salman Khan) उन दो लोगों का हाथ पकड़कर खड़े होते हैं, जो शो जीतने वाले होते हैं, यानी कि वो दो लोग जो घर की लाइट्स ऑफ करके बिल्कुल अंत में निकलेंगे और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करेंगे। उसके बाद जान लगभग हलख तक अटकी रहती है क्योंकि चंद मिनटों में किसी एक का नाम गूंजने वाला होता है। इस बार भी जाहिर तौर पर ये होगा ही। मेरा मानना है कि वो अंतिम दो लोग होंगे शिव (Shiv Thakare) और प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary)। शुरू से अब तक दोनों की जर्नी को देखते हुए ये साफ लग रहा है कि दोनों में जीतने की चाहत उन्हें उस मुकाम तक जरूर ले जाएगी। सलमान खान के अगल-बगल शिव और प्रियंका के खड़े होने की ज्यादा उम्मीद है।

शालीन और स्टैन क्यों नहीं?

इसके साथ ही, दो और कंटेस्टेंट्स हैं जो फिनाले में हैं और वो भी जीतने की रेस में हैं। वो हैं शालीन और स्टैन (MC Stan)। दोनों ही अब तक शो में अच्छा कर रहे हैं और जाहिर तौर पर उनके फैंस भी उन्हें खूब सपोर्ट कर रहे हैं लेकिन अगर तुलना की जाए, तो शालीन और स्टैन के मुकाबले बाकी तीन लोगों में दिल और जान लगाकर जीतने की लहर अलग ही है। इन सबको देखते हुए ये 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले का प्रेडिक्शन शायद सही हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
Advt.