लखनऊ-गुजरात के मैच में कौन मारेगा मैदान, जानें कैसी है इकाना की पिच और मौसम का हाल

Updated on 22-04-2023 09:56 PM
लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 30 वां मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच है। 16वें सीजन का का यह मुकाबला लखनऊ के घर इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने धमाकेदार अंदाज में अपनी शुरुआत की है। लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है जबकि डिफेंडिंग चैंपियन चौथे पायदान पर विराजमान है। केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम 6 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर चुकी है और उसे सिर्फ दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं गुजरात इस सीजन में अब तक सिर्फ पांच खेली है। दमदार शुरुआत के बाद हालांकि टीम को दो मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा। वहीं टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल कर 6 अंक हासिल कर लिए हैं। ऐसे में लीग के 30वें मैच में लखनऊ और गुजरात की टक्कर रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि उससे पहले आइए जानते हैं कैसी है इकाना की पिच और क्या है लखनऊ के मौसम का हाल।

इकाना स्टेडियम पिचइस सीजन में इकाना में अब तक कुल तीन मैच खेले जा चुके हैं। सीजन का पहला मैच हाई स्कोरिंग रहा था, जिसमें तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिली थी। वहीं दूसरे और तीसरे मैच में स्पिन और तेज दोनों ही तरह के गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा था।

इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को दो बार सफलता मिली है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ एक बार जीत मिली है। वहीं कल का मुकाबला दोपहर में खेला जाना है। ऐसे में विकेट में बहुत कुछ बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। संभावना है कि टॉस जीतने वाले कप्तान की कोशिश होगी कि वह पहले बैटिंग चुनकर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर विरोधी को चुनौती दे सके।

इस सीजन में इकाना के मैदान पर खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें तो यहां कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस सीजन में यहां पर सबसे बड़ा स्कोर 193 रन का रहा है जो कि लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। वहीं 161 रन का स्कोर को इस मैदान पर चेस किया गया है जबकि लोएस्ट स्कोर 123 रन का है। वहीं पहली पारी का औसत स्कोर यहां 158 रन का है।

कैसा रहेगा 22 अप्रैल का मौसम

लखनऊ और गुजरात के बीच 22 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच के दौरान इकाना का मौसम बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं आसमान में धूप खिली रहेगी। इसके अलावा बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.