मुंबई में बल्लेबाजों या गेंदबाजों में से कौन मारेगा मैदान? पढ़ें वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

Updated on 23-02-2026 01:07 PM
 मुंबईः बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प से पूरी तरह सतर्क रहना होगा। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और जीत की इस लय को आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगी।पहले दौर में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के बावजूद, सुपर-8 में चुनौती का स्तर कहीं अधिक ऊंचा रहने वाला है।

यूनिट की तरह खेली है टीम

दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का आत्मविश्वास इस प्रारूप में उसकी परंपरागत आक्रामक शैली से उपजा है। पूर्व कप्तान डेरेन सैमी की कोचिंग
में टीम ने सामूहिक प्रदर्शन किया है। कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर ने बल्लेबाजी में स्थिरता दी है, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक पारियां और रोमारियो शेफर्ड की ऑलराउंड भूमिका टीम को संतुलन प्रदान कर रही हैं।
दूसरी ओर, 'अंडरडॉग' टैग के साथ खुश जिम्बाब्वे ने अपने जुझारू खेल से सभी का ध्यान खींचा है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर उसने साबित किया कि उसकी सुपर आठ में मौजूदगी संयोग नहीं है। युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की निरंतरता ने जिम्बाब्वे को लगातार अच्छी नींव दी है।

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के मैच की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। बल्लेबाज मुंबई के इस मैदान में खुलकर रन बनाते हैं। छोटा ग्राउंड होने की वजह से यहां चौके-छक्के भी खूब लगते हैं। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी सहायता मिलती है। मिडल ओवर्स में स्पिनर्स भी गेम में आते हैं। कुल मिलाकर मुंबई में बल्ले और गेंद के बीच अच्छा कॉन्टेस्ट मिलता है। हालांकि कहीं न कहीं बल्लेबाजों को ज्यादा एज रहती है
वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 9 तो दूसरी बैटिंग करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर मुंबई में 172 रन है।

मैच के लिए दोनों टीमों को संभावित प्लेइंग XI

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवनाशे मारुमानी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), तशिंगा मुसेकिवा, टोनी मुनयोंगा, डियोन मायर्स, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाडजा, ग्रीम क्रीमर, ब्लेसिंग मुजरबानी

वेस्टइंडीज: ब्रेडन किंग, शाई होप ( कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, रोवमन पोवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, शमार जोसेफ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.