कौन बनेगा ब्रिटेन का प्रधानमंत्री? आज होगा ऐलान

Updated on 05-09-2022 05:54 PM

आज ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान होगा। चुनाव के दौरान भारतीय मूल के ऋषि सुनक और कंजरवेटिव पार्टी की लिज ट्रस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हालांकि बाद में ऋषि सुनक सर्वे में पिछड़ते नजर आए। फिलहाल सोमवार को स्पष्ट हो जाएगा कि बोरिस जॉनसन की जगह कौन लेने जा रहा है। आइए समझते हैं कि ब्रिटेन में पीएम चुनाव का रिजल्ट कैसे घोषित होता है।

दरअसल, ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच मतदान पूरा हो चुका है और सोमवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का ऐलान हो जाएगा। सर्वे के मुताबिक लिज ट्रस जरूर बढ़त में हैं लेकिन ऋषि सुनक के समर्थकों ने अभी हार नहीं मानी है। उनका विश्वास है कि सोमवार को नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं और ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बनकर इतिहास रच सकते हैं। वहीं ऋषि सुनक ने अपने कैंपेन को खत्म करते हुए कहा-सी यू ऑन मंडे। 

कैसे होती है पीएम चुनाव की काउंटिंग 
ब्रिटेन में पीएम चुनाव के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के लिए 357 योग्य सांसदों ने वोटिंग की है। प्रत्येक दौर में सबसे कम वोट वाला दावेदार रेस से बाहर होता गया और बाकी आगे बढ़ते गए। आखिर में दो फाइनलिस्ट बचे- ऋषि सनक और लिज ट्रस। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सत्ता है और हाउस ऑफ कॉमन्स में पार्टी के बहुमत भी है। इसलिए ब्रिटेन के अगले पीएम के लिए पार्टी के सांसद वोटिंग करके फैसला लेंगे। 

पार्टी के मेंबर्स ही बहुमत के लिए निर्णायक 
पार्टी के करीब 1.60 लाख सदस्य वोटिंग कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिज ट्रस भले ही सांसदों के वोट हासिल करने में पीछे रही हों, लेकिन फाइनल मुकाबला पार्टी मेंबर्स के वोटों से तय होना है और लिज यहां ऋषि से काफी आगे मानी जा रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक पार्टी के हर 10 में से 6 मेंबर्स लिज के साथ हैं।

दोपहर बाद आएंगे नतीजे 
साल 2019 में कंजर्वेटिव पार्टी के लगभग 160,000 सदस्य वोट देने के पात्र थे। पार्टी का दावा है कि यह संख्या अब 200,000 तक बढ़ गई है। इससे पहले 7 जुलाई को बोरिस जॉनसन ने पार्टी नेता के पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल अब सोमवार को स्थानीय समयानुसार साढ़े 12 बजे नतीजा आएगा और देश में अगला प्रधानमंत्री मिल जाएगा जो साल 2025 तक इस पद पर बना रहेगा।

कैसे होगी नए पीएम के नाम की घोषणा
ब्रिटेन समयानुसार दोपहर 12:30 बजे सर ग्राहम ब्रैडी विजेता की घोषणा करेंगे। ब्रैडी बैकबेंच टोरी सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। सुनक और ट्रस को पब्लिक अनाउंसमेंट के 10 मिनट पहले यह पता चल जाएगा कि उन दोनों में से कौन अगला प्रधानमंत्री होगा। नया प्रधानमंत्री रिजल्ट घोषित होने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट के पास एक छोटा भाषण देगा। 

अगले दिन पूर्व पीएम देंगे अपना अंतिम भाषण
नाम के ऐलान के अगले दिन यानी 6 सितंबर को बोरिस जॉनसन PM हाउस 10 डाउनिंग स्ट्रीट से प्रधानमंत्री के तौर पर अपना आखिरी भाषण देंगे। इसके बाद इस्तीफा महारानी को सौंपने के लिए स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर रवाना होंगे। 6 सितंबर को ही एलिजाबेथ नए प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से नियुक्त करेंगी। यानी नया पीएम शपथ लेगा। शपथ ग्रहण समारोह स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.