गुरुचरण होरा के बाद कौन होगा नया महासचिव…?

Updated on 03-10-2022 05:05 PM

रायपुर
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। वैसे तो उन्होने इस्तीफे का कारण निजी बताया था लेकिन सबको मालूम है कि कथित आडियो जिस दिन वायरल हुआ उसी दिन से कयास लगाया जाने लगा था कि इस्तीफा तय है। नियमानुसार ओलंपिक संघ की राष्ट्रीय इकाई को छह माह के भीतर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करानी होगी नए महासचिव चुनने के लिए। वैसे होरा ने इस्तीफा राष्ट्रीय इकाई को भी भेजा है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष को इसकी प्रति भेजी है। खेल के अलावा दिगर क्षेत्रों में अब चर्चा होने लगी है कि कौन होगा गुरुचरण की जगह बनेगा नया महासचिव..?

चूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष और पूरी राज्य इकाई है,चाहें तो कार्यकारिणी कार्य संचालन के लिए प्रभार के रूप में किसी को जिम्मा सौंप सकते हैं लेकिन यह पूर्णकालिक नहीं हो सकता। वैसे बगैर महासचिव के भी छह माह काम चल सकता है। लेकिन खेल गतिविधियों को सक्रिय बनाये रखने के लिए पदाधिकारी का होना जरूरी भी है। रेस में कुछ नाम हैं पर इतनी जल्दी खुलासा करना मुनासिब नहीं होगा। नेताओं के साथ खेल संघ से जुड़े लोगों की लामबंदी शुरू हो गई है। वहीं इस्तीफा देने के बाद होरा ने भी चुप्पी साध ली है। जबकि आडियो आने के बाद उन्होने मीडिया के सामने आकर इसका खंडन किया था,यहां तक कि कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करायी थी लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 July 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समन्वय समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी (नशीले)…
 29 July 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 25 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर…
 29 July 2026
गरियाबंद। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत के आधार पर श्रम विभाग की त्वरित कार्रवाई से 103 मजदूरों को उनका लंबित वेतन मात्र दो दिनों के भीतर दिलाया गया। श्रम…
 29 July 2026
जशपुरनगर। टीबी मुक्त भारत अभियानः कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक विगत दिवस 27 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया। उन्होंने विकासखंड एवं नगरीय निकायों  लिए नोडल अधिकारियों…
 29 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप संचालित सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के क्रियान्वयन संबंध में सोमवार को कलेक्टर  रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में अधिकारियों…
 29 July 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक भुगतान हो चुके कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा…
 29 July 2026
जशपुरनगर। लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य…
 29 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के…
 29 July 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कलेक्टर व्यास ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों…
Advt.