एशिया कप 2023 में भारत का कप्तान कौन? इन 5 सवालों के भी मिल गए जवाब

Updated on 16-06-2023 08:24 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 पर अनिश्चितता की स्थिति को खत्म हो गई है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा, जिसमें 4 मैच पाकिस्तान में और 9 श्रीलंका में होंगे। इस वनडे वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गतिरोध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब जय शाह की अगुआई वाले एसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी।

एशिया का होगा वर्ल्ड कप के लिए मॉक ड्रिल
एशिया कप का आयोजन भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले किया जाएगा। इसका फॉर्मेट वनडे होगा तो इसे एशियाई टीमें मॉक ड्रिल के तौर पर लेंगी। भारतीय टीम और पाकिस्तान एशिया कप के बाद वनडे वर्ल्ड कप में भी भिड़ेंगी। यह क्रिकेट फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होगा।

इन 5 सवालों के भी मिले जवाब
  1. इस सत्र में दो समूहों में टीमों को बांटा जाएगा और हर समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 चरण में पहुंचेंगी। सुपर-4 चरण की शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी।
  2. पाकिस्तान में मैच लाहौर में होंगे जबकि श्रीलंका में कैंडी और पल्लीकेल मैच होंगे। भारत अपने सभी मैच पाकिस्तान से बाहर खेलेगा। कुल 13 मैच होंगे।
  3. 2008 के बाद यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान में किसी बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। हालांकि, भारत का दौरा नहीं करना बड़ा झटका है।
  4. 2022 में यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इस बार यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी टीम इंडिया की कप्तानी रोहित ही करेंगे यह 99.9% पक्का है। अगर यह फॉर्मेट T20 होता तो बदलाव की संभावना हो सकती थी।
  5. भारतीय टीम फिलहाल आईसीसी या एशिया कप के अलावा किसी अन्य द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलेंगे। टेस्ट में भी अगर फाइनल में नहीं पहुंचते हैं तो संभव नहीं है।
एशिया कप में हिस्सा लेने वाली टीमें
    • भारत
    • पाकिस्तान
    • श्रीलंका
    • बांग्लादेश
    • अफगानिस्तान
    • नेपाल
    कब कौन बना चैंपियन
    भारत (7 खिताब, 3 रनरअप): 1984, 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018
    श्रीलंका (6 खिताब, 6 रनरअप): 1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022
    पाकिस्तान (2 खिताब, 3 रनरअप): 2000, 2012
    1. कौन-सा देश है एशिया कप 2023 का मेजबान?
      पाकिस्तान
    2. एशिया कप 2023 में कितने देश भाग ले रहे हैं।
      6
    3. किस देश ने सबसे अधिक बार एशिया कप जीता?
      भारत ने 7 बार एशिया कप जीता है।
    4. एशिया कप 2022 का विजेता कौन है?
      श्रीलंका

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.