प्रॉपर्टी सेल पर इनडेक्सेशन बेनिफिट हटने से किसे होगा नुकसान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर दिया साफ
Updated on
25-07-2024 04:40 PM
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में मंगलवार को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का फुल बजट पेश किया। इसमें उन्होंने मकान की बिक्री पर मिलने वाले इनडेक्सेशन बेनिफिट को खत्म करने की घोषणा की। इससे प्रॉपर्टी बेचने पर अब एलटीसीजी में इनडेक्सेशन यानी महंगाई को एडजस्ट करने का लाभ नहीं मिलेगा। अब तक की व्यवस्था में प्रॉपर्टी की सेल से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर इनडेक्सेशन बेनिफिट के भीतर 20% टैक्स लगाया जाता था। अब प्रॉपर्टी की सेल पर पूंजीगत लाभ के लिए इनडेक्सेशन बेनिफिट के बिना 12.5% का नया LTCG टैक्स रेट लागू होगा। माना जा रहा है कि इससे प्रॉपर्टी बेचने वालों को अधिक टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। लेकिन सीतारमण ने साफ किया है कि इससे केवल कुछ अमीर निवेशकों को ही नुकसान होगा।
सीतारमण ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह धारणा सही नहीं है कि इनडेक्सेशन बेनिफिट हटने से आपको नुकसान होगा। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इसके पीछे सोच यह है कि अलग-अलग एसेट क्लासेज पर कैपिटल गेन टैक्स को सरल बनाया जाए और इसमें एकरूपता लाई जाए। इसलिए स्टॉक्स पर इसे 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है और बाकी पर घटा दिया गया है। हमने इसके लिए व्यापक केस स्टडी की है। उदाहरण के लिए 2001, 2002 और 2003 में खरीदी गई प्रॉपर्टी और उस पर चुकाए गए टैक्स की स्टडी की। इसके बाद ही हमने 12.5 फीसदी टैक्स लगाने का फैसला किया है। हमने इस पर कैल्कुलेशन रिलीज की है और आप इसे देख सकते हैं।
किसे होगा नुकसान
वित्त मंत्री ने कहा कि लगभग हरेक मामले में लोगों को प्रॉपर्टी की सेल पर पहले के मुकाबले कम टैक्स देना होगा। इससे छोटे और मझोले निवेशकों को फायदा होगा जो प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट करते हैं। किसी को भी इसमें नुकसान नहीं है। कुछ टॉप और बड़े निवेशकों को इसमें नुकसान हो सकता है। सीतारमण ने कहा, 'विपक्ष हम पर अंबानी और अडानी के लिए काम करने का आरोप लगाता है और चाहता है कि वेल्थ टैक्स और इनहेरिटेंस टैक्स लगाया जाए। आज आप मुझ पर चिल्ला रहे हैं क्योंकि मैंने कुछ ज्यादा कमाई करने वाले लोगों पर टैक्स बढ़ा दिया है।'
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…