कासिम सुलेमानी कौन थे? डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों कहा- वो ईरानी कमांडर जिंदा होता तो हम कुछ और बात कर रहे होते

Updated on 02-04-2026 12:51 PM
तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान युद्ध पर कई ऐलान किए हैं। इस युद्ध में उन्होंने अमेरिका की जीत का दावा करते हुए कहा कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को खत्म कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने विशेष तौर पर ईरान के ताकतवर सैन्य कमांडर रहे कासिम सुलेमानी का जिक्र किया। सुलेमानी की मौत छह साल पहले हो चुकी है लेकिन ट्रंप ने उनका जिक्र किया है। ट्रंप का कहना है कि सुलेमानी को ना मारा जाता तो शायद अमेरिका के लिए चीजें अलग होतीं। आइए जानते हैं कि कासिम सुलेमानी कौन थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम अपने संबोधन में पिछले 47 सालों में ईरान और उसके समर्थित गुटों के हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान ने दुनिया में लगातार अशांति फैलाई है। मैं यह भी बताना चाहता हूं कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का आदेश दिया था। 'रोडसाइड बम का जनक' सुलेमानी अगर जिंदा होता तो शायद आज रात हमारी बातचीत कुछ और होती।

कासिम सुलेमानी कौन थे

कासिम सुलेमानी को एक वक्त ईरान में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बाद सबसे ताकतवर लोगों में गिना जाता था। सुलेमानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स एलीट कुद्स फोर्स के प्रमुख थे। इस फोर्स को विदेशों में, खासतौर से अरब जगत में अमेरिकी सेना को निशाना बनाने के लिए जाना जाता है। इसके चलते कासिम सुलेमानी को अमेरिका आतंकी कहता था। वहीं ईरान में कासिम सुलेमानी एक नेशनल हीरो की तरह हैं।
ईरान के किरमान प्रांत में 1957 में पैदा हुए कासिम सुलेमानी बहुत पढ़े लिखे नहीं थे। गरीबी की वजह से पढ़ाई नहीं हो पाई तो वह कामकाज में लग गए लेकिन मजबूत कद काठी, वेटलिफ्टिंग का शौक और 1979 की इस्लामिक क्रान्ति से लगाव ने उनको सेना तक पहुंचा दिया। सुलेमानी 1979 में ईरान की सेना में शामिल हुए और छह हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद लड़ाई में कूद गए।

कासिम सुलेमानी की कैसे बढ़ी ताकत

ईरान-इराक युद्ध के दौरान इराक बॉर्डर पर उनके शानदार काम ने ईरान के सर्वोच्च नेता को प्रभावित किया और वह देश के एक ताकतवर शख्स बन गए। सुलेमानी ने 1988 में कुद्स फोर्स का नेतृत्व संभालने के बाद इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट के मुकाबले कुर्द लड़ाकों और शिया मिलिशिया को एकजुट करने का काम किया। हिजबुल्लाह, हमास और सीरिया की बशर अल-असद सरकार को सुलेमानी ने काफी मदद की।
एक तरफ ईरान में सुलेमानी की शान में गीत गाए जाते थे तो दूसरी तरफ सुलेमानी को अमरीका अपने सबसे बड़े दुश्मनों में से एक मानता था।अमरीका ने कुद्स फोर्स को 25 अक्तूबर 2007 को ही आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था। अमेरिका और इजरायल ने दशकों तक लगातार कासिम सुलेमानी को निशाना बनाने की कोशिश की।

अमेरिका की आंख में चढ़े सुलेमानी

जनरल कासिम सुलेमानी ने पूरे अरब जगत में ईरान के प्रभाव को बढ़ाया और इराक से लेकर सीरिया तक बार-बार अमेरिका और इजरायल को परेशान किया। इसके चलते ना सिर्फ अमरीका और इजरायल बल्कि सऊदी अरब और यूएई जैसे देश भी सुलेमानी को नापसंद करते थे।
अमरीका ने कासिम सुलेमानी को आतंकवादी घोषित कर रखा था। अमेरिका को आखिरकार 2020 में कासिम सुलेमानी को मारने में सफलता मिली। बगदाद एयरपोर्ट पर उनकी कार को काफिले पर ड्रोन से निशाना लगाया गया। इस हमले में जनरल सुलेमानी की मौत हो गई। कई एक्सपर्ट मानते हैं कि सुलेमानी रहते हुए ईरान का प्रभाव अरब जगत से कम नहीं होता।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
काबुल: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य योजना बनाई है। तालिबान नेता मुल्ला हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा की सुरक्षा…
 20 June 2026
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान की नौसेना ने संकेत दिए हैं वो 1971 की जंग के बाद पहली बार बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेज सकता है। ये सीधे तौर पर भारत…
 20 June 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर भारत की रोक से तड़प रहे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशार…
 20 June 2026
वॉशिंगटन: ईरान डील को लेकर अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी में भी दिखाई देने लगा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 19 June 2026
वॉशिंगटन: पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के सिंधु बेसिन की नदियों पर शुरू किए गए नए प्रोजेक्ट को लेकर एतराज जताते हुए कई आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम…
 19 June 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बिगड़ते हालात और प्रदर्शकारियों की हत्या को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद(UNHRC) में पाकिस्तान को बखिया उधेड़ी है। पीओके के…
 19 June 2026
तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पहली बार बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति…
 19 June 2026
पेरिस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस दौरा खत्म होने पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उन्हें सरप्राइज दिया है। मैक्रों ने पीएम मोदी के लिए हिंदी में खास विदेश संदेश…
 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
Advt.